जयपुर
अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के मार्गदर्शन में कार्यरत देशभर के सभी विद्यालयों में भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इनमें, केन्द्र द्वारा निर्धारित देशभक्ति का एक गीत सामूहिक रूप से गाया जाएगा।
विद्या भारती की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार इस स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध बहिष्कार, असहयोग और सत्याग्रह जैसे आन्दोलन सशस्त्र क्रांतिकारियों के बलिदान, अजाद हिन्द फौज द्वारा किए गए सैनिक युद्ध, सैनिकों द्वारा अवज्ञा आदि सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
स्वतंत्रता के पश्चात भारत ने प्रगति पथ पर बढ़ना आरम्भ किया तथा नित नए लक्ष्यों की प्राप्ति कर हमारा देश आगे बढ़ रहा है। 15 अगस्त 2021 को भारतीय स्वाधीनता का 75वां वर्ष प्रारम्भ हो रहा है। यह सम्पूर्ण वर्ष स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाए जाने की योजना है। इसी के तहत स्थानीय स्तर पर राष्ट्रभक्ति के भाव से भरे मासिक गीतों का प्रतिदिन गायन किया जाएगा। प्रधानाचार्य,आचार्य और छात्रों द्वारा स्वाधीनता के संग्राम में बाल बलिदानियों की गाथाओं का कथन किया जाएगा।
आचार्यों द्वारा 1947 से 2020 की कालावधि में विज्ञान,क्रीडा,शिक्षा तथा सुरक्षा क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियां समाज जीवन के सर्व साधारण व्यक्तियों में असाधारण व्यक्तित्व, जिन्होंने पद्म पुरस्कार प्राप्त किये उनकी विशेषताएं, परमवीर चक्र पदक प्राप्त वीरों की जानकारी आदि का संग्रह कर आकर्षक प्रस्तुतियां तैयार की जाएंगी।
स्वतंत्र भारत केराष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्रियों के संबंध में सामान्य जानकारी संकलित की जाएगी। एक प्रोजेक्ट के रूप में विद्यार्थी अपने जिले की कृषि, सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, स्वास्थ्य, उद्योग व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में अपने जिले की विकास यात्रा की तथ्यात्मक जानकारियों का संकलन करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
