पोस्टर रिलीज के साथ साहित्यिक हलचल तेज | 2 अगस्त को होगा राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन, 50 नगद पुरस्कारों की घोषणा

जयपुर क्लब में अभाकाम संस्था राजस्थान द्वारा 5वीं मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न प्रतियोगिता 2026 का पोस्टर विमोचन किया गया। 2 अगस्त को होने वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में 50 नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

जयपुर 

अभाकाम संस्था राजस्थान द्वारा जयपुर क्लब में आयोजित होने वाली पांचवीं मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न प्रतियोगिता 2026 का पोस्टर विमोचन शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों, संस्था के कार्यकारी सदस्यों, भामाशाहों और वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया।

तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल

संस्था के अध्यक्ष अजीत सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता रविवार, 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक श्रेणी में 10-10 नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह कुल 50 पुरस्कारों की राशि ₹1,58,500 निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अरुण सक्सेना ने इसे राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण साहित्यिक आयोजन बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के साहित्यकारों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 26 राज्यों से 832 साहित्यकारों ने इसमें भाग लिया था, जिनमें से 152 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया था।

कैश, कैमरे और ‘राहत’ का काला खेल | TMC नेता के ठिकानों पर पड़ा छापा तो 80 लाख बरामद, तालाब तक पर ED की नजर

डॉ. अरुण सक्सेना ने यह आयोजन देश के शीर्ष 10 साहित्यिक आयोजनों में शामिल हो चुका है और मुंशी प्रेमचंद के नाम पर होने वाला यह सबसे बड़ा साहित्यिक कार्यक्रम माना जाता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज शर्मा ने भगवान श्रीचित्रगुप्त की कथा पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. श्याम सिंह पुरोहित ने मुंशी प्रेमचंद के उपन्यासों और कहानियों की साहित्यिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।

वर्तमान आईएएस अधिकारी टीकम बोहरा ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नवोदित साहित्यकारों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी भामाशाहों ने संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं अभाकाम संस्था के संरक्षकधर्मेंद्र कमठान और वरिष्ठ उपाध्यक्ष  रतन सक्सेना ने सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।