कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक किसान हुंकार | भरतपुर में 26 मई को ‘लैंड पूलिंग’ के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बाजारों से निकलेगा जनसैलाब

भरतपुर में BDA की लैंड पूलिंग योजना के विरोध में 26 मई को बड़ा किसान आंदोलन होगा। कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर विकास प्राधिकरण (BDA) की प्रस्तावित लैण्ड पुलिंग योजना के खिलाफ अब किसानों का गुस्सा सड़कों पर उतरने जा रहा है। मंगलवार 26 मई की सुबह भरतपुर शहर एक बड़े किसान शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनेगा, जहां प्रभावित गांवों के किसान, भूखण्डधारी और व्यापारी हजारों की संख्या में रैली निकालकर ‘एलपीएस काला कानून वापस लो’ का बिगुल फूंकेंगे।

शिक्षा विभाग में ‘सैलरी स्कैनर’ ऑन | लाखों कर्मचारियों के वेतन की फिर होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो वसूली और कार्रवाई तय

सुबह 7:30 बजे कुम्हेर गेट चौराहे से शुरू होने वाली यह विशाल रैली शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां किसान धरना देंगे और जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के नाम ज्ञापन सौंपकर लैण्ड पुलिंग योजना वापस लेने की मांग करेंगे।

किसानों का आरोप है कि यह योजना खेती की जमीन छीनने वाली “काला कानून” जैसी व्यवस्था है, जिससे आने वाले समय में हजारों परिवार भूमिहीन और बेरोजगार हो सकते हैं। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि विकास के नाम पर खेतों को निगलने की तैयारी हो रही है।

इस आंदोलन में पूर्व सांसद पं. रामकिशन, लटूरिया वाले मंदिर के महंत श्री श्री 1008 मणिदास राम महाराज, Bharatpur District Trade Federation के जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता, किसान नेता नत्थीलाल, इन्दल सिंह जाट, निर्भय सिंह बडेसरा, पूर्व प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज, यदुनाथ दारापुरिया, गांधीदेव, श्रीराम चंदेला, सरपंच दौलत सिंह, रामदयाल झीलरा, शिवराम पटेल, वीरपाल ठाकुर, महीपाल ठाकुर, भगवान सिंह नगला सैह, प्रताप सिंह झीलरा, शिव सिंह सरपंच रामनगर और शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान नेता शामिल होंगे।

पेट्रोल ने फिर लगाई आग, डीजल ने निकाला दम | 10 दिन में चौथा झटका, दिल्ली में ₹100 पार हुआ पेट्रोल

आंदोलन को लेकर पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। मलाह, रामनगर, खडैरा, कूम्हां, नगला सैह, रामपुरा, झीलरा, नगला झीलरा, मडौली जाट और नगला तेरहियां समेत कई गांवों में किसानों और भूखण्डधारियों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। व्यापारिक संगठनों के लोग भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता इन्द्रजीत भारद्वाज ने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि अगर अभी आवाज नहीं उठाई गई, तो आने वाली पीढ़ियों के हाथ से खेती और जमीन दोनों निकल जाएंगे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।