अस्पताल के वार्डों में पहुंची सेवा की मिठास | दौसा जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, लस्सी और अल्पाहार

दौसा जिला अस्पताल में मानव सेवा संस्थान द्वारा मरीजों को फल, लस्सी और अल्पाहार वितरित किया गया। सेवा कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ और संस्थान सदस्यों ने भाग लिया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

दौसा 

दौसा के श्री रामकरण जोशी जिला अस्पताल में रविवार को सेवा और संवेदनाओं का अनोखा दृश्य देखने को मिला। सामाजिक सरोकारों के लिए सक्रिय मानव सेवा संस्थान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल, लस्सी और अल्पाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर राहत की मुस्कान ला दी।

संस्थान के सदस्य अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में बेड-टू-बेड पहुंचे और मरीजों को फल, लस्सी व बिस्किट वितरित किए। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को राहत पहुंचाई।

व्हाइट हाउस के बाहर गोलियों की बारिश | ट्रंप अंदर मौजूद थे, 25 राउंड फायरिंग से दहला अमेरिका, हमलावर ढेर

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर. के. मीना और डॉ. जमशेद खान ने चिकित्सालय परिसर स्थित श्रीगणेश मंदिर के सामने मरीजों को सामग्री वितरित कर की। इसके बाद संस्थान के सदस्य सभी वार्डों में पहुंचे और भर्ती मरीजों तक सेवा सामग्री पहुंचाई।

मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष ओ. पी. शर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और संस्थान समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने जैसा है।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

संस्थान के उपाध्यक्ष भगवान वर्मा ने बताया कि मानव सेवा संस्थान लगातार सामाजिक और मानवीय गतिविधियों में सक्रिय है तथा आगे भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

इस सेवा अभियान में अध्यक्ष ओ. पी. शर्मा, उपाध्यक्ष भगवान वर्मा, मुकुट पाठक, सीताराम शास्त्री, ईश्वरलाल शर्मा, गोवर्धन लाल पंडा, राकेश गुप्ता, डॉ. अमित मिश्रा, कैलाश मिश्रा, मुकेश पाराशर, दीपक गहलोत, रिद्धिचंद शर्मा सिंगवाड़ा, अशोक कुमार गुप्ता, दक्ष पराशर और महिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी सहित संस्थान के कई पदाधिकारी, सदस्य, नर्सिंगकर्मी और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

अब पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं | भजनलाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को राहत… साथ ही उद्योग, बिजली और गांवों पर भी मेगा प्लान, जानें और क्या हुए फैसले

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।