46वें दीक्षा दिवस पर सजेगा भक्ति का दरबार | डॉ. मधुस्मिता श्री जी महाराज साहब के संयम पर्व पर भरतपुर में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

भरतपुर में 25 मई 2026 को डॉ. मधुस्मिता श्री जी महाराज साहब का 46वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। स्नात्र पूजा, सामूहिक सामायिक और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की तैयारी है।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर में 25 मई 2026 को श्रद्धा, संयम और साधना का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। परम पूजनीय प्रवर्तनी जैन कोकिला Vichakshan Shri Ji Maharaj की सुशिष्या एवं शतावधानी संघ प्रमुखा गुरुमां Manohar Shri Ji Maharaj, समता मूर्ति Muktiprabha Shri Ji Maharaj की सुशिष्या Dr. Madhusmita Shri Ji Maharaj का 46वां दीक्षा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

राहुल गांधी बोले -‘गद्दार हैं नरेंद्र मोदी-अमित शाह…’ | रायबरेली में तू-तड़ाक पर उतरे, देखें ये वीडियो | BJP बोली- ‘140 करोड़ देशवासियों का अपमान’

इस संयम दिवस के अवसर पर Shri Suparshvanath Jin Kushal Suri Jain Khartargachh Dadawadi Trust द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे स्नात्र-पूजा से होगी। इस पुण्य अवसर के लाभार्थी परिवार में प्रमोद कुमार जैन, उज्जवल जैन, पारस जैन, मनीष जैन, रोहित जैन, राहुल जैन, अतुल जैन एवं समस्त परिजन शामिल रहेंगे।

इसके बाद सुबह 9:00 बजे सामूहिक सामायिक का आयोजन होगा। सामायिक उपरांत अल्पाहार के लाभार्थी श्री जगन प्रसाद जैन, संजय जैन, पंकज जैन (धनौली वाले), हाल जयपुर एवं समस्त परिजन रहेंगे।

ट्रस्ट की ओर से सभी धर्म प्रेमी श्रावक-श्राविकाओं से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और संयम पर्व की पुण्य वेला के सहभागी बनें।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।