राजस्थान की अदालतों में महाबदलाव | हाईकोर्ट ने 126 जजों को इधर से उधर किया, फैमिली-POCSO-NDPS कोर्ट तक हिले, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान हाईकोर्ट ने 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। फैमिली कोर्ट, POCSO, NDPS, कमर्शियल और भ्रष्टाचार निवारण अदालतों में बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

जोधपुर 

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश में जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल जज कैडर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल के बाद फैमिली कोर्ट, एनडीपीएस कोर्ट, पॉक्सो कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट और भ्रष्टाचार निवारण अदालतों में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेंगे। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधि विभाग और भ्रष्टाचार निवारण अदालतों में अहम नियुक्तियां

आदेश के अनुसार सोनिया बेनीवाल को विशेष सचिव (लीगल ड्राफ्टिंग), विधि विभाग जयपुर नियुक्त किया गया है, जबकि आशीष कुमार कुमावत को संयुक्त सचिव, लॉ एंड लीगल अफेयर विभाग जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

राजेंद्र शर्मा को न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण मामलात कोर्ट-1, जयपुर मेट्रो-II लगाया गया है। वहीं सतीश चंद्र गोदारा को भ्रष्टाचार निवारण मामला कोर्ट-1, उदयपुर में पदस्थापित किया गया है।

POCSO और NDPS कोर्ट में भी बड़ा फेरबदल

स्पेशल पोक्सो कोर्ट-2, सीकर में शंकरलाल मारू की नियुक्ति की गई है। वहीं सुमन गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा और प्रदीप कुमार मोदी को क्रमशः बारां, टोंक और भीलवाड़ा के पोक्सो कोर्ट में लगाया गया है।

एनडीपीएस अदालतों में उपेंद्र शर्मा को भीलवाड़ा, अजय कुमार भोजक को जोधपुर महानगर कोर्ट-1 और मुजफ्फर चौधरी को जोधपुर महानगर कोर्ट-2 में विशेष एनडीपीएस कोर्ट का जज बनाया गया है। इसके अलावा पलविंदर सिंह को श्रीगंगानगर तथा विनोद कुमार शर्मा को जयपुर महानगर प्रथम के एनडीपीएस कोर्ट में तैनाती दी गई है।

फैमिली कोर्ट में सबसे ज्यादा बदलाव

जयपुर और जोधपुर के फैमिली कोर्ट में कई अहम बदलाव किए गए हैं। अनीश दाधीच को फैमिली कोर्ट-5 जयपुर, प्रियंका पिलानिया को फैमिली कोर्ट-4 जयपुर, मधुसूदन मिश्रा को फैमिली कोर्ट-3 जोधपुर और तन सिंह चारण को फैमिली कोर्ट-1 जोधपुर में नियुक्त किया गया है।

उदयपुर में दीपक दुबे को फैमिली कोर्ट-2 और रेखा चौधरी को फैमिली कोर्ट-1 की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा महेंद्र कुमार सिंघल (भरतपुर), शिवानी जोहरी भटनागर (झालावाड़), अश्विनी कुमार यादव (करौली), महेंद्र कुमार दवे (प्रतापगढ़), बुलाकी दास व्यास (जैसलमेर), अचला आर्य (चित्तौड़गढ़), सुंदरलाल बंसीवाल (सवाई माधोपुर), सुनील कुमार गोयल (अलवर), मदन गोपाल सोनी (कोटा), मुकेश आर्य (धौलपुर) और वीरेंद्र प्रताप सिंह (बूंदी) को विभिन्न फैमिली कोर्ट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कमर्शियल कोर्ट में भी नई तैनातियां

राजवीर सिंह को कमर्शियल Court, अलवर में नियुक्त किया गया है। वहीं अनिल कुमार गुप्ता और राकेश कुमार शर्मा को क्रमशः कमर्शियल कोर्ट-2 और कोर्ट-3, जयपुर मेट्रो-II में लगाया गया है।

इसके अलावा ओमप्रकाश को बीकानेर, संदीप कौर को श्रीगंगानगर और विवेक कुमार त्रिपाठी को उदयपुर के कमर्शियल कोर्ट में तैनाती दी गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।