जयपुर
दौसा जिले के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के महंत किशोर पुरी के देवलोकगमन के बाद अब उनकी गद्दी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार अब जनहित में मंदिर का अधिग्रहण करने जैसा कदम उठा सकती है। इस बारे में सरकार में उच्च स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। सरकार इसको लेकर विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रही है।
देवस्थान विभाग ने जारी की सार्वजानिक सूचना
किशोर पुरी महाराज के निधन के बाद मंदिर का कोई धणी धोरी नहीं रहा है। इसे देखते हुए फ़िलहाल देवस्थान विभाग ने मंदिर के संचालन के लिए प्रबंध समिति के गठन का फैसला कर लिया है। इसे मंदिर अधिग्रहण की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। प्रबन्ध समिति गठन के इस निर्णय के बाद देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ने सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है।
देवस्थान विभाग की ओर से जारी इस सार्वजानिक सूचना में प्रबंध समिति गठन के लिए हितधारी व्यक्तियों से 17 अगस्त तक सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों को सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अपनी टिप्पणी के साथ आयुक्त देवस्थान विभाग को भेजेंगे । इसके बाद के सुझाव राज्य सरकार तक जाएंगे। इसके बाद राजस्थान सरकार मंदिर के अधिग्रहण को लेकर कोई फैसला कर सकती है।
सरकार के इस फैसले का दसनाम गोस्वामी समाज ने विरोध करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों वर्षो से गोस्वामी समाज के ही प्रतिनिधि मेहंदीपुर बालाजी के महंत की गद्दी पर आसीन रहे हैं। पहले गणेश पुरी महाराज और फिर किशोर पुरी महाराज मेहंदीपुर बालाजी के महंत थे। अब उनके उत्तराधिकारी गणेशपुरी महाराज के अधीन मन्दिर में प्रशासन अनावश्यक और अवैधानिक रूप से दखल देकर अधिग्रहण की कोशिश कर रहा है।
दसनाम गोस्वामी समाज ने चेतावनी दी कि सरकार ने प्रबंध समिति गठित की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इसके लिए नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इसे लेकर अखिल भारतीय दशनाम गोस्वामी समाज दिल्ली और दशनामी गोस्वामी सभा समिति ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भी लिखे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में रोटरी के नए पदाधिकारियों ने संभाली कमान, सेवा प्रकल्पों को विस्तार देने का संकल्प
- बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 5% तक हो सकती है सालाना वेतनवृद्धि | सातवें राज्य वेतन आयोग का दायरा तय, केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर वेतन से लेकर पेंशन-भत्तों तक हो सकता है बदलाव
- एग्रीविजन-2026 में कृषि के भविष्य पर मंथन, युवाओं को उद्यमिता का मंत्र| उदयपुर सम्मेलन में 624 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
- रुदावल में हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ी करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र | श्रद्धालु परेशान
- भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
