बूंदी
बूंदी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ACB स्पेशल यूनिट कोटा ने केशोरायपाटन पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत सखावदा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे पंचायत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह ट्रैप ऑपरेशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। जैसे ही अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, ACB टीम ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया।
शिकायतकर्ता ने 5 मई को ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में कचरा संग्रहण, नाली सफाई और सामुदायिक परिसरों की सफाई के कार्य कराए गए थे, जिनके करीब 1.50 लाख रुपये के बिल ग्राम विकास अधिकारी को सौंपे गए थे। लेकिन भुगतान जारी करने के बदले वह रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत में यह भी आरोप था कि आरोपी अधिकारी न सिर्फ भुगतान रोकने की धमकी दे रहा था, बल्कि पंचायत क्षेत्र में अन्य योजनाओं के कार्य बिना बाधा चलने देने और परेशान न करने की एवज में भी 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था।
भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
ACB ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हो गई। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और गुरुवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद पंचायत समिति परिसर में हलचल मच गई। ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके अन्य ठिकानों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच शुरू कर दी गई है।
पूरे मामले की जांच ACB के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
