भरतपुर (Bharatpur) में विश्व टेबल टेनिस दिवस पर एन्थोनी अकादमी में खिलाड़ियों का सम्मान, नवोदित खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन।
भरतपुर
भरतपुर में विश्व टेबल टेनिस दिवस के मौके पर खेल और सम्मान का खूबसूरत संगम देखने को मिला। एन्थोनी अकादमी ऑफ टेनिस प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मौसम में बड़ा बदलाव तय | अल-नीनो की दस्तक से भारत के मानसून पर संकट
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों—पलाश्री मित्तल, आराध्य सिंह और भूमि गोयल—को ट्रैक सूट और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने भरतपुर को खेल मानचित्र पर खास पहचान दिलाई है।
आयोजन में नवोदित खिलाड़ियों के लिए टेबल टेनिस की नई तकनीकों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे उन्हें खेल की बारीकियां समझने का अवसर मिला। वहीं अभिभावकों के लिए भी मनोरंजन का खास इंतजाम किया गया और उन्हें तंबोला खिलाकर कार्यक्रम को और जीवंत बनाया गया।
आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल
अकादमी परिसर में उदीयमान टेबल टेनिस खिलाड़ियों की फोटो प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही, जहां प्रतिभाओं की झलक साफ नजर आई।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी ललित शर्मा, राजेंद्र कुंतल, मदन मोहन चौहान, वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया, ए.ए. जेम्स और ए.ए. बेंचे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ऐवल बैन्नो ने किया, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
SGB निवेशकों के लिए सुनहरा मौका | RBI ने खोली एग्जिट विंडो, 200% से ज्यादा रिटर्न
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
