भरतपुर (Bharatpur) में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बिना मुआवजे भूमि अधिग्रहण के विरोध में व्यापार महासंघ की 21 अप्रैल को अहम बैठक, आंदोलन की चेतावनी।
भरतपुर
भरतपुर शहर में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बिना मुआवजे भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश उबाल पर है। इसी के चलते भरतपुर जिला व्यापार महासंघ द्वारा गठित संघर्ष समिति की एक अहम बैठक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) प्रातः 11 बजे ऑटो मोबाइल सोसायटी भवन, नुमाइश रोड पर बुलाई गई है।
संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु जैन ने बताया कि प्रशासन द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर व्यापारी वर्ग में गहरी नाराजगी है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश जारी है।
उन्होंने बताया कि रेडक्रास सर्किल से मुरली प्लाजा तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है, जबकि मुरली प्लाजा से रेलवे स्टेशन तक के हिस्से पर अभी चर्चा जारी है।
व्यापार महासंघ को उम्मीद है कि प्रशासन और सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह बातचीत कर समाधान निकालेंगे, ताकि विकास कार्य भी जारी रहे और व्यापारियों व आमजन का नुकसान कम से कम हो।
संघर्ष समिति ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि प्रशासन ने आगे बातचीत के लिए सकारात्मक रुख नहीं दिखाया या अड़ियल रवैया अपनाया, तो बैठक में आंदोलनात्मक रणनीति पर भी फैसला लिया जाएगा।
महासंघ ने सड़क चौड़ीकरण और भूमि अधिग्रहण से प्रभावित सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचकर अपनी बात रखें, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
