आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आर्थिक संकट के बीच बड़ा फैसला, CM, मंत्रियों और विधायकों के वेतन का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित। जानिए किसका कितना वेतन रुकेगा।

शिमला 

आर्थिक दबाव से जूझ रहे Himachal Pradesh में सरकार ने बड़ा संकेत देने वाला कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक के वेतन का एक हिस्सा अगले छह महीने के लिए स्थगित (डेफर) करने का फैसला लागू कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग (संसदीय कार्य) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुख्यमंत्री के वेतन का 50 प्रतिशत, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के वेतन का 30 प्रतिशत तथा विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विधायकों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा अस्थायी रूप से रोका जाएगा।

DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ

नई व्यवस्था के अनुसार, मई महीने में मुख्यमंत्री को लगभग 1.70 लाख रुपये वेतन मिलेगा, जबकि मंत्रिपरिषद के सदस्यों को करीब 2.24 लाख और विधायकों को लगभग 2.36 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती नहीं, बल्कि अस्थायी स्थगन है। रोकी गई राशि को बाद में राज्य की वित्तीय स्थिति के अनुसार जारी किया जाएगा। इसे संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए सामूहिक प्रयास बताया गया है।

यह फैसला उस घोषणा के बाद आया है, जो मुख्यमंत्री ने 21 मार्च को बजट पेश करते समय की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अन्य सियासी पदों के वेतन का 3% से 50% तक हिस्सा छह महीने के लिए स्थगित करने की बात कही गई थी।

हालांकि, पहले ग्रुप-ए और ग्रुप-बी अधिकारियों के वेतन का 3 प्रतिशत हिस्सा भी स्थगित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन 15 अप्रैल को सरकार ने इस निर्णय को वापस ले लिया। अधिसूचना मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से जारी की गई है। इस कदम को राज्य की आर्थिक स्थिति संभालने की दिशा में एक अस्थायी लेकिन महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट

100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान

नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़

डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।