दौसा (Dausa) के बाहरदरी स्थित सीताराम मंदिर में रामनवमी पर भव्य आयोजन हुआ। छप्पन भोग की झांकी सजाई गई और महामंडलेश्वर संतोष शास्त्री ने भजन गाकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
दौसा (वीरेंद्र शर्मा )
रामनवमी के पावन अवसर पर दौसा के बाहरदरी स्थित सीताराम मंदिर में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
आग का चलता ताबूत बनी बस | डंपर से भिड़ंत के बाद 14 यात्री जिंदा जले, 23 घायल
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर संतोष शास्त्री ने भी भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसे भक्तों ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। रामनवमी के इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पहले तपेगा राजस्थान, फिर आएगा अंधड़-बारिश का दौर | कई संभागों में मौसम बदलने का अलर्ट
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
धर्म बदला तो क्या रहेगा SC का हक? | सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दी कानूनी रेखा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
