जयपुर
राजस्थान के 6 जिलों में होने वाले में पंचायत चुनावों के लिए भाजपा ने टिकट वितरण और चुनाव की अन्य तैयारियों के मद्देनजर प्रभारियों की घोषणा कर दी है। उनके साथ सह प्रभारियों को भी लगाया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर जयपुर में राजेंद्र राठौड़ को प्रभारी व हरिराम रणवा और ओपी यादव को सह प्रभारी लगाया गया है। भरतपुर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को प्रभारी व सांसद मनोज राजोरिया और वीरमदेवसिंह को सह प्रभारी, दौसा में पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को प्रभारी व विधायक अभिनेश महर्षि और गोवर्धन वर्मा को सह प्रभारी, सवाई माधोपुर में विधायक मदन दिलावर को प्रभारी व अशोक सैनी और अभिमन्यू राजवी को सह प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह जोधपुर में विधायक वासुदेव देवनानी को प्रभारी व माधोराम चौधरी और जोगेश्वर गर्ग को सह प्रभारी तथा सिरोह में पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को प्रभारी व अविनाश गहलोत और श्रवण बंजारा को सह प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा पार्टी ने प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, प्रदेश मंत्री जितेंद गोठवाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक काशीराम गोदारा व प्रदेश सह —कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को प्रदेश समन्वयक बनाया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
