दौसा
दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 148 पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस व थाने की जीप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा श्रद्धालुओं से भरी एक खड़ी बस में ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारने से हुआ। बस के सभी यात्री आगरा से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे। मृतकों में एक भरतपुर का और दूसरा आगरा का बताया गया है। सभी घायल आगरा के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 10 बजे यूपी के आगरा से 50 श्रद्धालुओं को लेकर चली बस दौसा में सैंथल थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 148 पर बासडी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। शनिवार तड़के इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए। जिनमें से 7 लोगों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज उपचार चल रहा है। सात घायलों में से चार घायलों को गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों के हल्की चोटे हैं जिन्होंने प्राथमिक उपचार करवाया है।
स्टेपनी बदल रहे थे बस का टायर पंचर होने पर खलासी व एक यात्री सड़क किनारे स्टेपनी बदल रहे थे। इस दौरान तेज स्पीड में पीछे से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे पहिया बदल रहे खलासी व एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके से बस में सो रहे यात्रियों में खलबली मच गई।
सभी घायल आगरा क्षेत्र के निवासी
सैंथल थाना प्रभारी सीताराम ने बताया कि हादसे में नितिन मित्तल निवासी लोहिया नगर आगरा, वेदप्रकाश शर्मा भरतपुर, राजू अग्रवाल नंगला बस्सी थाना न्यू आगरा, आदित्य अग्रवाल रावतपाडा आगरा, अंकित गोयल शाहगंज जगदीशपुरा, विमल अवस्थी, इसकी बेटी अनन्या 14 व बेटा हर्ष 9 निवासी शामो इटावा तथा आशु शर्मा निवासी जीवनी मंडी आगरा घायल हो गए।
पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने नितिन मित्तल निवासी लोहिया नगर आगरा व वेद प्रकाश शर्मा मालवीय नगर भरतपुर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाइवे से क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
