टोक्यो
टोक्यो ओलम्पिक में भारत के बेटियां महिला हॉकी में इतिहास रचाने से चूक गईं, पर खेलीं कमल की। शुक्रवार को हुए सेमिफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन ने भारतीय महिला टीम के लगभग हाथ में आया ब्रॉन्ज मेडल छीन लिया। ब्रिटेन ने भारत को हरा कर मैच को 4-3 से अपने नाम किया। टीम इंडिया ने इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। वह पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी।
हार के बावजूद भारत ने रचा इतिहास
भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में हार के बावजूद इतिहास रचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट कर रही थी। ग्रुप स्टेज के आखिरी दो मुकाबलों में भारत ने शानदार वापसी करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई थी। ब्रिटेन के खिलाफ भी दो गोल से पिछड़ने के बावजूद भारत वापसी करने में कामयाब हो गया था। भारत ने मैच को एक गोल के अंतर से गंवाया। अगले ओलंपिक खेलों में फैंस को भारतीय महिला हॉकी टीम से और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-3 से हरा दिया। कड़े मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाया और दूसरे क्वार्टर में 3-2 की बढ़त बना ली थी। हालांकि टीम इस बढ़त को कायम नहीं रख सकी और ब्रिटेन ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में 15 मिनट के अंदर 2 गोल दाग 4-3 से मैच जीत लिया।
2-0 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की थी और 4 मिनट के अंदर 3 गोल दागे। गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में गोलकर पहले स्कोर 2-2 से बराबर किया। इसके बाद वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोलकर टीम इंडिया को लीड दिला दी थी। हालांकि इसके बाद तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन की पियर्ने वेब ने 35वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया था।
पहले क्वार्टर में ब्रिटेन ने अटैकिंग हॉकी खेली
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अटैकिंग हॉकी खेली। ग्रेट ब्रिटेन ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने इसका अच्छा बचाव किया। ब्रिटेन ने 10वें मिनट में दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारत ने ब्रिटेन के इस पेनाल्टी कॉर्नर को भी नाकाम कर दिया। गोलकीपर सविता पूनिया ने फिर से शानदार बचाव किया।
दूसरा क्वार्टर भारत के नाम, 3 गोल दागे
पहले क्वार्टर में जहां ब्रिटेन हावी रही थी, वहीं दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया इंडिया हावी रही। उसने इस क्वार्टर में तीन गोल किए और ब्रिटेन पर 3-2 की बढ़त बनाई। ब्रिटेन की ओर से एली रायर ने 16वें मिनट और सारा रॉबर्टसन ने 24वें मिनट में गोल कर ब्रिटेन को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद भारत ने 3 गोल किए।
नॉकआउट राउंड में गुरजीत ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ, तीनों मैच मिलाकर 4 गोल दाग चुकी हैं। वहीं वंदना ने टूर्नामेंट का चौथा गोल दागा। हाफ टाइम तक 3-2 का ही स्कोर रहा था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
