भरतपुर की बेटी की बड़ी उड़ान | सीनियर महिला क्रिकेट कैंप के लिए नीतू शर्मा का राजस्थान टीम में चयन

भरतपुर (Bharatpur) की ओपनर बल्लेबाज़ और विकेटकीपर नीतू शर्मा (Neetu Sharma) का राजस्थान सीनियर महिला क्रिकेट टीम (Rajasthan Senior Women Cricket) के चयन कैंप के लिए चयन। 9 जनवरी से जयपुर की RCA एकेडमी में होगा कैंप।

भरतपुर (संजीव चीनिया )

भरतपुर की क्रिकेट पिच से निकली मेहनत अब राजस्थान के बड़े मंच पर दस्तक दे रही है। जिले की राइट-हैंड ओपनर बल्लेबाज़ और विकेटकीपर नीतू शर्मा ने अपने दमदार प्रदर्शन के बूते राजस्थान सीनियर महिला क्रिकेट टीम के चयन कैंप में जगह बनाकर भरतपुर का नाम रोशन किया है।

कोविड में बच्चों की थाली पर डाका | राजस्थान मिड डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का महास्कैम, ACB की बड़ी कार्रवाई, 21 के खिलाफ केस

 राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) द्वारा सीनियर महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कैंप में भरतपुर जिले की नीतू शर्मा का चयन किया गया है। नीतू एक राइट-हैंड ओपनर बल्लेबाज़ होने के साथ-साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाती हैं।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि हाल ही में आरसीए द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी और विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में नीतू शर्मा के शानदार और लगातार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राजस्थान कैंप के लिए किया गया है।
तिवारी ने बताया कि इस कैंप के लिए पूरे राजस्थान से कुल 33 सीनियर महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

यह चयन कैंप 9 जनवरी से जयपुर स्थित आरसीए एकेडमी में आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगे की टीम चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नीतू शर्मा के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर में खुशी का माहौल है। संघ के चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह, पंकज गोयल सहित संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन और अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी तथा सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, वीनू सिंह, राहुल लोहिया, उत्तम शर्मा, मनीष भूरा, अमित सिंह, पावन कौतये, गिरीश शर्मा, त्रिलोकीनाथ शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, ज्ञानू जघीना, टीटू वकील, रविंद्र कैमारियाँ, गौरव फ़ौजदार, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेंद्र मोहन, अवदेश खटाना, अंकित पांचाल एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया सहित अन्य खेलप्रेमियों ने नीतू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कोविड में बच्चों की थाली पर डाका | राजस्थान मिड डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का महास्कैम, ACB की बड़ी कार्रवाई, 21 के खिलाफ केस

पेपर से पहले हो गया था सौदा! | STF के खुलासे के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

डिग्री नहीं, फर्जीवाड़े की फैक्ट्री थी ये ‘यूनिवर्सिटी’ | डायरेक्टर अरेस्ट, 10 हजार संस्थानों का देशव्यापी जाल उजागर | व्हाट्सऐप से सौदा, कूरियर से डिग्री… और नौकरी पक्की!

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।