मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा से चोरी UP के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की कार बदमाश हादसे के बाद भरतपुर में छोड़कर भाग गए। चौधरी लक्ष्मी नारायण की इनोवा कार भरतपुर के चिकसाना में दुर्घटना के बाद लावारिस हालत में मिली। कैबिनेट मंत्री की यह कार 5 अगस्त तड़के चोरी हुई थी।
कैबिनेट मंत्री की इनोवा क्रिस्टा यूपी 85 बीसी 4005 उनके भांजे मनोज फौजदार के चन्द्रपुरी कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी थी। गुरुवार सुबह वहां कार नहीं खड़ी थी। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई।
कैबिनेट मंत्री की कार चोरी होने की सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें मंत्री की कार को खोजने में जुट गई। इस बीच राजस्थान के भरतपुर में सड़क पर कार खड़ी मिली। कार दुर्घटनाग्रस्त है।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि बदमाश हादसे के बाद कार को सड़क पर छोड़कर चोर भाग गए।कार बदमाश गाड़ी लेकर भाग रहे थे। रास्ते में किसी वाहन से इनोवा टकरा गई। जिसके बाद बदमाश गाड़ी को वहीं पर खड़ी करके भाग गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भरतपुर में मिली थी गाड़ी की लोकेशन
पुलिस को गाड़ी की लोकेशन भरतपुर में मिली थी। जिसके बाद पुलिस मंत्री के परिवार के कुछ लोगों के साथ भरतपुर रवाना हो गई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
- 178 मरीजों की आंखों की जांच, 26 में निकला मोतियाबिंद; बीकानेर में जरूरतमंदों के लिए लगा निःशुल्क शिविर
- खेत की उपज से कमाई बढ़ाने का नया रास्ता, लहसुन की कलियां अलग करने से एलोवेरा जूस तक, मेले में दिखी ये तकनीकें
- आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल बेटियों की शादी में अब 51 हजार की मदद, जयपुर में नई पहल का आगाज
ट्रेक्टर से टकराई थी कार
ग्रामीणों के अनुसार मंत्री की गाड़ी नेशनल हाइवे पर एक ट्रेक्टर से टकरा गई थी। जिसके बाद उसके इंजन में आग लग गई। चोर वहां मौजूद एक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने दुकान मालिक से आग बुझाने के लिए पानी भी मांगा जिसके बाद चोर गाड़ी को एक पंचर की दुकान के सामने खड़ी कर गए और दुकान मालिक को बताया कि वह पास के ही गांव में रहने हैं वह अपने घर से ट्रेक्टर लेने जा रहे हैं जिसके बाद वह गाड़ी को ट्रेक्टर से खिंच कर ले जाएंगे। लेकिन वह फिर दोबारा नहीं लौटे।
