भुसावर। मुस्कान एक पहल संस्था (Muskan Ek Pahal) ने जन सहयोग से सार्वजनिक स्थलों पर बेंच लगवाईं। संस्था द्वारा वस्त्र वितरण, भोजन सेवा और गरीब कन्याओं के विवाह में भी सहयोग किया जा रहा है।
मुस्कान एक पहल संस्था ने भुसावर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बेंच लगवाकर अपने सेवा प्रकल्पों को नई गति दी है। संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल ने बताया कि वर्ष 2019 से निरंतर जनसेवा में सक्रिय संस्था के वर्तमान में 14 प्रकल्प अनवरत रूप से संचालित हो रहे हैं।
इन्हीं प्रकल्पों के अंतर्गत हाथीवान मंदिर, शहर की रोड मोक्षधाम, भगतराज मंदिर, बस स्टैंड तथा बादशाह की हौद मोक्षधाम में जन सहयोग से कुल 6+6 बेंच लगवाई गई हैं, जिससे आमजन, बुजुर्गों और यात्रियों को बैठने की सुविधा मिल सके।
संस्था द्वारा खुशियों का बाजार प्रकल्प के तहत ठिठुरन भरी सर्द हवाओं से बचाव के लिए सहकारी शिक्षण संस्थानों में गर्म कपड़े भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को दोनों समय उनके घर गर्म भोजन भिजवाने की व्यवस्था लगातार की जा रही है।
मुस्कान एक पहल संस्था गरीब कन्याओं के विवाह में भी जनसहयोग से एकत्रित राशि के माध्यम से सहयोग प्रदान करती आ रही है। सेवा, संवेदना और सहयोग के इसी भाव के साथ संस्था बीते वर्षों से समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम कर रही है।
इस अवसर पर मनोनिल गर्ग, वैद्य वीरेन्द्र पाण्डेय, हितेश बाबू लाल गर्ग तथा लोकेश अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सिर्फ ट्रैप काफी नहीं, रिश्वत केस में हाईकोर्ट ने खींची लकीर | जानिए पूरा मामला
रिटायरमेंट फंड पर अब आपकी पकड़ | PFRDA ने NPS के नियम पलट दिए, सब्सक्राइबर फायदे में
2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
