टोक्यो
Tokyo olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार 1 अगस्त को खेले गए क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया। भारतीय टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची है।
जीत के हीरो भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने चार बेहतरीन बचाव किए। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल दागा। वहीं, ब्रिटेन की ओर से इकलौता गोल सैम वार्ड ने खेल के 45वें मिनट में किया। अब भारत का सेमीफाइनल में सामना मंगलवार को वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम से होगा।
भारत ओलंपिक में 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा। इससे पहले मॉन्ट्रियल ओलंपिक (1972) में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि भारतीय टीम ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन उस दौरान भारत छह टीमों के पूल में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।
पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा। तीसरे मिनट में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे भारतीय डिफेंडरों ने नाकाम कर दिया। इसके बाद 7वें मिनट में सिमरनजीत सिंह के पास पर दिलप्रीत ने गोल कर भारत का खाता खोल दिया। फिर दूसरे क्वार्टर के पहले मिनट में गुरजंत सिंह ने मैदानी गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। हालांकि इसके बाद भारत इस क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई और हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
