बाड़मेर
जोधपुर एसीबी ने बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए धोरीमन्ना पंचायत समिति के एईएन को गांरटी राशि रिलीज करने की एवज 5 लाख रुपए की राशि लेते रंग हाथों गिरफ्तार किया है। जबकि धनाऊ एईएन भनक लगते ही फरार हो गया। दो एईएन कार्यो के बिल पास करने के 10 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 16 लाख रुपए रिश्वत के पहले ले चुथे थे।
एसीबी एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सहायक अभियंता (AEN) सोहनलाल सुथार पुत्र पुरणमल और मानाराम के रिश्वत के 5 लाख राशि मांगने का सत्यापन करवाने के बाद बुधवार 28 जुलाई को टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। एईएन सोहनलाल को धोरीमना पंचायत समिति आवास परिसर से 5 लाख रुपए की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मानाराम एसीबी की भनक लगने के कारण वह फरार हो गया। धोरीमन्ना पुलिस के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
गांरटी राशि रिलीज करने के एवज में मांग रहे थे दस फीसदी कमीशन
जोधपुर एसीबी ने बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए धोरीमन्ना पंचायत समिति के एईएन को गांरटी राशि रिलीज करने की एवज 5 लाख रुपए की राशि लेते रंग हाथों गिरफ्तार किया है। जबकि धनाऊ एईएन भनक लगते ही फरार हो गया। दो एईएन कार्यो के बिल पास करने के 10 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 16 लाख रुपए रिश्वत के पहले ले चुके थे।
एसीबी एएसपी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सहायक अभियंता (AEN) सोहनलाल सुथार पुत्र पुरणमल और मानाराम के रिश्वत के 5 लाख राशि मांगने का सत्यापन करवाने के बाद बुधवार 28 जुलाई को टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई की गई। एईएन सोहनलाल को धोरीमना पंचायत समिति आवास परिसर से 5 लाख रुपए की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मानाराम एसीबी की भनक लगने के कारण वह फरार हो गया। धोरीमन्ना पुलिस के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
यह था मामला
धोरीमन्ना और धनाऊ पंचायत समिति ने जलग्रहण विकास एवं भू सरंक्षण (आईडब्लूएमपी) परियोजना के तहत वर्ष 2016-17 मेंं टेंडर प्रक्रिया कर परिवादी की फर्मों को अलग-अलग कार्यादेश जारी किए थे। परिवादी ने दोनों पंचायत समितियों में कामों को पूरा भी कर लिया था। धोरीमन्ना सहायक अभियंता सोहनलाल और धनाऊ सहायक अभियंता मानाराम ने बिलों के भुगतान करने की एवज में पूर्व में 10 प्रतिशत कमीशन राशि के हिसाब से 16 लाख रुपए डरा धमकाकर ले लिए थे। परिवादी ने दो पंचायत समिति में कार्य पूर्ण कर कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुका था। परिवादी ने धरोहर राशि भी प्राप्त कर ली थी।
रोक रखी थी सिक्योरिटी राशि
एसीबी एएसपी दुर्गसिंह ने बताया कि परियोजना के तहत किए कामों की बतौर कुल राशि का 10 प्रतिशत गारंटी के रूप में गारंटी अवधि तक के लिए सिक्योरिटी राशि रोक रखी थी। अब गारंटी अवधि बीत जाने के दो वर्ष बाद भी सहायक अभियंता सोहनलाल व मानाराम दोनों कमीशन की राशि पूरी नहीं मिलने का कहकर सिक्योरिटी राशि रिलीज नहीं कर रहे थे। सिक्याेरिटी राशि रिलीज करने के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
इस पर परिवादी के परिवाद पर 21 जुलाई को सत्यापन किया गया। सत्यापन में दोनों आरोपियों ने परिवादी की फर्मों की सिक्यारिटी राशि रिलीज करने के एवज में 5 लाख रुपए मांग करना पाया गया। एसीबी के मुताबिक बुधवार को सहायक अभियंता सोहनलाल को अपने एवं मानाराम के हिस्से की राशि मानाराम के कहे अनुसार 5 लाख रुपए सोहनलाल को सरकारी आवास से लेते गिरफ्तार किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- NTA में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 47 अधिकारी एक झटके में बर्खास्त, कई पर FIR की तैयारी; NEET विवाद के बाद पूरे सिस्टम का ‘ऑपरेशन’
- ‘सड़कें टूटी, लाइटें बंद… आखिर शहर चलेगा कैसे?’ | भरतपुर व्यापार महासंघ ने नगर निगम को दिखाया शहर का आईना, आवारा पशुओं से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक उठाए बड़े सवाल
- Bharatpur: चलती ट्रेन में शुरू हुआ झगड़ा, स्टेशन पर बिछ गई लाश | सीट के विवाद में पत्थर से सिर कुचलकर यात्री की हत्या
- रेलवे के बड़े अफसर पर CBI का शिकंजा | 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ DMM, अब टेंडर नेटवर्क भी जांच के घेरे में
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
