भरतपुर
राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सितंबर माह में जयपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय अंडर-23 और अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम बनाने हेतु एक दिवसीय चयन ट्रायल 27 अगस्त 2025 बुधवार को सुबह 7 बजे से मॉडर्न स्कूल बरसो पर रखी गई है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि अंडर-23 चयन ट्रायल में 1 सितंबर 2002 आयु रखी गई है तथा अंडर-16 चयन ट्रायल में 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 के मध्य जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। दोनों ही ट्रायल में से किसी भी ट्रायल को देने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल वाला) मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल वाला) आधार कार्ड तथा पिछले 3 साल की मार्कशीट एवं माता-पिता का आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड आदि साथ लेकर आएं एवं खिलाड़ी की आधार हिस्ट्री अपडेट भी चेक की जाएगी। यह सभी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए एवं खिलाड़ी अपनी पहनने वाली सफ़ेद किट एवं क्रिकेट खेलने का सामान भी अपने साथ लेकर आना होगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
शाम ढले लगा महंगाई का नया झटका | दूध की हर बूंद अब महंगी, जयपुर-दौसा के घरों पर सीधा असर
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
