संजीव चीनिया, वरिष्ठ खेल पत्रकार, भरतपुर
राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से रणजी ट्रॉफी की टीम चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित सीनियर चैलेंजर ट्रॉफी में भरतपुर जिले ने इतिहास रच दिया है। जिले के एक साथ छह खिलाड़ियों का चयन इस बार चैलेंजर ट्रॉफी की अलग-अलग टीमों में हुआ है। यह पहला मौका है जब भरतपुर से इतने बड़े स्तर पर इतनी संख्या में खिलाड़ियों को जगह मिली हो। इस उपलब्धि ने न सिर्फ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है बल्कि भरतपुर क्रिकेट के सुनहरे भविष्य की झलक भी दिखाई है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि –
आकाश सिंह और अनिरुद्ध सिंह को A टीम में
चेतन शर्मा को B टीम में
मोहित गुप्ता को D टीम में
अव्यांश सिंह को F टीम में
कार्तिक शर्मा को G टीम में जगह मिली है।
यह चैलेंजर ट्रॉफी 16 अगस्त से जयपुर में दो दिवसीय फॉर्मेट में शुरू हो चुकी है, जिसमें पूरे राजस्थान से बेहतरीन खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 8 टीमें बनाई गई हैं। इन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान की रणजी ट्रॉफी की 16 सदस्यीय टीम तय की जाएगी।
खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर में जश्न का माहौल रहा। संघ के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, लंकेश, प्रेम सिंह, पंकज गोयल समेत अध्यक्ष विष्णु लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी और सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, वीनू सिंह, अवदेश खटाना, त्रिलोकीनाथ शर्मा, उत्तम शर्मा, अमित सिंह, जीतू गुर्जर, राहुल लोहिया, ज्ञानू जघीना, पावन कोंतये, गिरीश शर्मा, रूपेंद्र मोहन, देवेंद्र सिंह कालू, गौरव फौजदार एवं वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी और मिठाइयां बांटी।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
OPS बहाली को लेकर संसद में सरकार का बड़ा बयान, वित्त मंत्री ने बताई ये बात
सरकार का बड़ा फैसला: CGHS मरीजों और अस्पतालों को अब इस परेशानी से मिला छुटकारा
35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
