बौखलाए ट्रंप ने भारत पर फेंका टैरिफ बम | रूस से तेल खरीद पर 50% टैरिफ ठोंका और धमकाया ‘अगर जवाब दिया तो और बढ़ा देंगे…’ | भारत ने कहा – स्वाभिमान पर सौदा नहीं होगा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने एक बार फिर भारत को आर्थिक हथियारों से झुकाने की कोशिश की, लेकिन इस बार तेल पर नहीं, स्वाभिमान पर चोट कर दी। ट्रंप ने बुधवार शाम भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का कार्यकारी आदेश साइन कर दिया, जो अब तक के कुल टैरिफ को 50% तक पहुँचा देता है। वजह? भारत द्वारा रूस से तेल खरीद।

ट्रंप ने मंगलवार को ही कहा था कि मैं अगले 24 घंटे में भारत पर टैरिफ बढ़ाऊंगा। अब ट्रंप ने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत ने जवाब दिया तो टैरिफ और बढ़ा देंगे।

ट्रंप का आदेश या झल्लाहट का घोषणापत्र?

ट्रंप ने आदेश में धमकी दी है कि जो भी देश रूस से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से तेल खरीदेगा, उस पर भी यही टैरिफ लगेगा।

आदेश में कहा गया है:

“रूसी तेल” का मतलब सिर्फ सीधे रूस से नहीं, बल्कि ऐसा कोई भी तेल है जो रूस में तैयार हुआ हो और भारत ने किसी तीसरे देश से खरीदा हो।

मतलब साफ है – ट्रंप की बौखलाहट अब डिप्लोमेसी के स्तर से फिसलकर दिल-दिमाग के संतुलन तक जा पहुँची है।

ट्रंप के आदेश की टाइमलाइन

  • आदेश 27 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा।

  • वो सामान जो इस तिथि से पहले जहाज में लद चुके होंगे और 17 सितंबर तक अमेरिका पहुँच जाएंगे, उन्हें छूट मिलेगी।

  • यह शुल्क अन्य सभी टैक्स के अतिरिक्त लगाया जाएगा।


आदेश में क्या लिखा है?

ट्रंप के हस्ताक्षरित आदेश के मुताबिक:

“भारत रूस से परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से तेल खरीदकर अमेरिकी प्रतिबंधों को कमजोर कर रहा है। यह टैरिफ रूस को मिलने वाले आर्थिक लाभ को रोकने के लिए लगाया गया है।”

यह आदेश 2022 में घोषित उस राष्ट्रीय आपातकाल को आधार बनाता है, जिसमें अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध को देखते हुए रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाया था।

ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि भारत, रूस से सिर्फ तेल ही नहीं खरीद रहा है बल्कि उसे बाजार में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है। ट्रंप ने कहा था कि भारत को फर्क नहीं पड़ता कि यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं और मैं टैरिफ को और बढ़ाऊंगा। ट्रंप ने अपने प्लेटफाॅर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था, “भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाज़ार में भारी मुनाफे पर बेच रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन द्वारा यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह से मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ में काफ़ी वृद्धि करूंगा।”

भारत ने दिया करारा जवाब

इसके बाद भारत ने भी करारा जवाब दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा था, “यह पता चलता है कि भारत की आलोचना करने वाले देश खुद रूस के साथ व्यापार में लिप्त हैं। जहां तक अमेरिका का सवाल है, वह अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, अपने EV उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन आयात करता रहता है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है। किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।”

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

किसानों की सब्सिडी में डकैती डाल रहा था बैंक मैनेजर | लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, हर महीने तय थी ‘रिश्वत की EMI’

तिलमिलाए ट्रंप ने भारत को फिर धमकाया | 24 घंटे में ठोकूंगा भारी टैरिफ: रूस से तेल लिया तो चुकानी पड़ेगी कीमत | भारत ने दिया ये करारा जवाब

SC की राहुल को फटकार; पूछा— चीन ने भारत की 2000 किमी जमीन हड़पी, ये आपको कैसे पता? | कोई पुख्ता जानकारी है? ‘अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते’

35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट

बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी? | सरकार ने संसद में खोले 5 डे वर्किंग प्लान के पत्ते, जानिए क्या

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें