नई दिल्ली
Indian Railways के कर्मचारियों के लिए एक खुश खबर आई है। रेल कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि जिन लोगों का प्रमोशन रुका है, उन्हें तत्काल प्रमोट किया जाए। उनका नाम चुनकर विभाग को भेजा जाए ताकि उनका Promotion और Increment हो सके।
रेलवे बोर्ड ने आदेश दिए हैं कि जिनका प्रमोशन अटका है, उन्हें तत्काल प्रमोट किया जाए। बोर्ड ने एक लेटर में आदेश जारी कर कहा है कि डिपार्टमेंट अपने उन कर्मचारियों के नाम भेजे, जिनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट होना है। रेलवे ने कहा है कि जिन लोगों को 30 जून से पहले प्रमोशन मिल गया है, उनका 1जनवरी 2022 से इंक्रीमेंट हो जाएगा।
रेलवे बोर्ड के सामने उठा था मुद्दा
रेलवे कर्मचारियों की यूनियन NFIR ने यह मुद्दा रेलवे बोर्ड के सामने उठाया था। NFIR का कहना था कि जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में कई ऐसी पोस्ट हैं, जो प्रमोशन न होने की वजह से खाली पड़ी हैं. इससे रेलवे कर्मचारियों को फायदा नहीं मिल रहा है।
एसोसिएशन के इस लेटर पर रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। जिन कर्मचारियों का अभी तक प्रमोशन नहीं हुआ है उनके नाम जल्द भेजे जाएं। उन्हें भी इसका फायदा मिल सकेगा। आदेश में कहा गया है कि अगर कुछ नाम छूट गए हैं तो उसकी समीक्षा कर नाम भेजे जाएं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
