नई हवा ब्यूरो
केंद्र सरकार के कर्मचारी करेंगे विरोध प्रदर्शन
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के DA और DR को लेकर 26 जून को हुई बैठक बिना कोई ठोस नतीजा निकले ख़त्म हो गई। कैबिनेट सचिव (Cabinet secretary) राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया। सूत्रों के अनुसार बैठक में कर्मचारियों की हर मांग पर चर्चा हुई। पर DA और DR रिलीज करने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया। हालांकि सूत्र बताते हैं कि सरकार का रवैया सकारात्मक था। सूत्रों ने बताया कि इस मीटिंग के बाद महंगाई भत्ता और राहत पर केंद्रीय कैबिनेट फैसला लेगी।
30 मुद्दों पर चर्चा
इस बैठक में कुल 30 मुद्दों पर चर्चा हुई। DA एरियर (DA Arrear) पर स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि सरकार इनको जारी करने को तैयार है लेकिन एरियर को लेकर बात नहीं बन पा रही। अब इसका फैसला केंद्रीय केबिनेट के स्तर पर होगा। वैसे बातचीत सकारात्मक रही बताई। DA-DR और एरियर पर अंतिम निर्णय जल्दी होने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और कैबिनेट के सामने कर्मचारियों की डिमांड रखी जाएंगी। कैबिनेट मीटिंग में इस पर कब चर्चा होगी, यह अभी डिसाइड होना बाकी है।
कर्मचारियों ने दिया 15 जुलाई तक का समय
इस बीच पिछले कोरोना कल से ही DA-DR का बेसब्री से इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को 15 जुलाई तक का समय दिया है। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सेक्रेटरी (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने कहा है कि 1 जनवरी, 2020 से रुके महंगाई भत्ते को रिलीज (resumption of Dearness allowance) करने के लिए सरकार 15 जुलाई तक आदेश जारी नहीं करती है तो कर्मचारी संगठन देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
28 फीसदी DA हुआ तो तो होगा बंपर इजाफा
अभी केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government employees) को 17 फीसदी DA मिल रहा है। लेकिन, पिछले साल जनवरी 2020 में 4 फीसदी का इजाफा हुआ था। फिर जून 2020 में महंगाई भत्ता 3 फीसदी और जनवरी 2021 में DA 4 फीसदी बढ़ा। अब महंगाई भत्ता 28 फीसदी पर पहुंच जाएगा। इससे सीधे तौर पर 52 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होगा। पेंशनर्स की पेंशन में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
