दौसा
दौसा जिले में 11 सितम्बर शनिवार को एक तालाब में चार बच्चे डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई और दो बच्चों को बचा लिया गया। एक बच्चे को जयपुर रैफर किया गया है।
हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के चांदराना गांव की मालियों की ढाणी का है जहां के तालाब की पाल के पास ये बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दो बच्चियां संतोष (12) पुत्री ओमप्रकाश व मीनाक्षी (10) पुत्री पुष्पेन्द्र का पैर फिसल गया और वे तालाब में डूबने लगी।उन्हें देख कर बचाने के लिए रामखिलाड़ी (12) व रोशनी (10) भी पानी में उतरे तो ये भी डूबने लगे। इनके चिल्लाने पर तालाब के पास में ही मौजूद युवक ने दौड़कर दोनों बच्चों की जान बचाई।
इनमें से एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची अचेत हो गई। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया। वहीं दो अन्य बच्चों को बचा लिया गया। दोनों बच्चियों को पानी से निकालने के दौरान मीनाक्षी भी युवक के पैर से टकराई, जिसे भी तुरंत बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों के पेट से पानी निकाला गया, तब संतोष सैनी के भी डूबने के जानकारी मिली।
तब तक गांव के कुछ और युवक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तालाब में उतकर बच्ची को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं मीनाक्षी को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के पूर्व सांसद के एक्सईएन बेटे की संदिग्ध मौत: पत्नी और बेटे पर करोड़ों की संपत्ति और नौकरी के लिए जहर देकर मारने का गंभीर आरोप
- RAS से IAS बने 16 अधिकारी, लिस्ट में CM की संयुक्त सचिव भी; अब किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी?
- ‘मेरा भरतपुर, मेरी जिम्मेदारी’… छात्राओं ने पोस्टरों से उठाए शहर की समस्याओं के मुद्दे
- पहली बार वोट डालने की तैयारी में जुटीं छात्राएं, उच्चैन कन्या कॉलेज में लगा विशेष कैंप
- 6 राज्यों में नए राज्यपाल, राजस्थान के इस दिग्गज नेता को मिली नई जिम्मेदारी
- ‘जमानत खारिज नहीं होने दूंगा और सजा भी नहीं होगी…!’ CJM कोर्ट के रीडर और होमगार्ड ड्राइवर का खेल खत्म, 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- तालाब में मिला भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का शव, रात 1 बजे पुलिस को मिली थी लावारिस बाइक
- उच्चैन: रंगोली, चित्रकला और निबंध में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
- भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, 2 साल पुराने विवाद ने लिया खूनी मोड़; पुलिस की भूमिका पर सवाल
