jobs
Walmart की अगुवाई वाली देश की दिग्गज ई-कॉमर्स (e-commerce) कंपनी Flipkart 4000 रिक्त पदों पर भर्तियां करने जा रही है। फ्लिपकार्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए इसका एलान किया है। कंपनी ने महाराष्ट्र में 4 नई फैसिलिटीज खोली हैं। कंपनी ने कहा कि इससे 4000 लोगों को डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलेंगी।
कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि ये 4 फुलफिलमेंट और सॉर्टिशन सेंटर्स भिवंडी और नागपुर में स्थित होंगे। इससे राज्य के स्थानीय विक्रेताओं को सपोर्ट मिलेगा और ई-कॉमर्स सेक्टर की बढ़ती मांग पूरी करने में मदद मिलेगी।
कंपनी ने बताया कि भिवंडी और नागपुर में ये नई फैसिलिटीज 7 लाख स्क्वायर फीट में फैली है। कंपनी ने बताया कि इससे 4000 लोगों को सीधे नौकरी मिलेगी। कंपनी ने सप्लाई चैन के लिहाज से महाराष्ट्र को प्रमुख केंद्र के रूप में वर्गीकृत किया है। इन नई फैसिलिटीज और पहले से मौजूद फैसिलिटीज के विस्तार के साथ महाराष्ट्र में अब फ्लिपकार्ट के सप्लाई चेन की तादाद 12 हो गई है। इन फैसिलिटीज में 20 हजार लोग सीधे और अप्रत्यक्ष तरीके से नौकरी कर रहे हैं।
फ्लिपकार्ट के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स रजनीश कुमार ने कहा कि हम लगातार महाराष्ट्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे लोकल MSMEs, बुनकरों और दूसरे दुकानदारों को भी फायदा मिलेगा।
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
- होटल की खिड़कियों से छलांगें, नीचे बिछे गद्दे… और फिर चीखों का सन्नाटा | दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत
- अपना हाथ जगन्नाथ …
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
