जयपुर
राजस्थान में अब 9वीं से 12वीं तक के कोर्स में तीस फीसदी तक कटौती कर दी गई है। 1 सितंबर से खुलने जा रहे स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में 30% तक कोर्स में कटौती का फैसला किया गया है। इसके साथ ही हर महीने छात्रों के मूल्यांकन के लिए टेस्ट टेस्ट भी दिए जाएंगे। ताकि भविष्य में लॉक डाउन की स्थिति में छात्रों का मूल्यांकन किया जा सके।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि पिछले लंबे समय से कोरोना संक्रमण की वजह से शिक्षा व्यवस्था बे-पटरी हो गई थी। ऐसे में छात्रों और शिक्षकों पर दबाव ना बने इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 30% कोर्स में कटौती का फैसला किया है। इसके आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे। इसके तहत अब स्कूलों में सिर्फ 70% कोर्स ही पढ़ाया जाएगा। ताकि समय पर कोर्स को पूरा किया जा सके।
अब हर महीने होगा छात्रों का मूल्यांकन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंकाओं के बीच अब हर महीने छात्रों का टेस्ट लिया जाएगा। ताकि भविष्य में परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई तो तो भी हम बच्चों का मूल्यांकन करने में सुगमता हो सके। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा हर महीने टेस्ट का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसेअगले महीने से मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
केंद्र की गाइडलाइन के बाद ही खोलेंगे प्राइमरी स्कूल
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्राइमरी स्कूल्स के लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। केंद्र की गाइडलाइन के बाद ही राजस्थान में प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे। उससे पहले प्रदेश के चिकित्सा विभाग और मुख्यमंत्री स्तर पर भी चर्चा होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
