भरतपुर
भरतपुर जिले की सभी तहसीलों के व्यापार संगठनों की ओर से 1 जून से जिले में सभी ट्रेड के व्यापार को खोलने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। व्यापारी नेताओं ने कहा कि बिना कोई राहत पैकेज दिए मध्यम वर्गीय व्यापारी को लॉक डाउन की बेड़ियों में जकड़ दिया गया है जिससे उसकी आर्थिक स्थिति नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है। अगर सरकार व्यापारियों को कोई राहत पैकेज नहीं दे सकती तो कम से कम 1 जून से सभी ट्रेड के व्यापार को खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए। ताकि व्यापारी अपने बैंकों की किस्तें, दुकानों/मकान के किराए, बिजली के बिलों, स्कूलों की फीस, कर्मचारियों की तनख्वाह आदि के बोझ से कुछ राहत पा सके।
ये भी पढ़ें
- अकेलेपन को कहें अलविदा, 50 से 80 साल तक के लोग यहां तलाश सकेंगे अपना हमसफर
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
- राजस्थान में 21 सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारियों को स्थायी नियुक्ति, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश | यहां देखें पूरी लिस्ट
- खौफनाक वारदात: सरपंची के जुनून में अंधा हुआ पिता, चुनाव लड़ने से रोकने पर बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला
- UP News: स्कूल में हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं तो ध्यान दें, वेतन को लेकर आया नया आदेश | 5 साल का अनुभव जरूरी
- रॉक क्लाइम्बिंग से रिवर क्रॉसिंग तक… एमपीयूएटी की छात्राओं ने साहसिक शिविर में दिखाया दम
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने बताया कि ज्ञापनों में सभी संगठनों ने 1 जून से जिले में सभी ट्रेड के व्यापार को खोलने की मांग की गई है। शर्मा ने बताया कि तहसील स्तर पर एवं भरतपुर शहर के, जिला रेडीमेड एंड होजरी एसोसिएशन, भरतपुर ऑटोमोबाइल डीलर सोसाइटी,कॉस्मेटिक एंड जनरल स्टोर व्यापार संघ, भरतपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन, मथुरा गेट व्यापार संघ, हीरादास व्यापार संघ, सराफा व्यापार संघ, जिला खाद बीज विक्रेता व्यापार संघ, चौबुर्जा मोरी चार बाग व्यापार संघ, राष्ट्रीय मध्यम वर्गीय अधिकार संघ आदि शहर के काफी सारे व्यापार संघों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
