भरतपुर
राजस्थान के गांधी वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय मास्टर आदित्येंद्र का उनकी 22 वीं पुण्य तिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिए मास्टर आदित्येंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वतंत्रता सेनानी मास्टर आदित्येंद्र की 22 वीं पुण्य तिथि भरतपुर के मास्टर आदित्येंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने मास्टर आदित्येंद्र की सादगी के बारे में अपनी बात रखी और कहा कि वे राजस्थान हरिजन संघ व भरतपुर खादी ग्रामोदय एवं भुसावर महिला विद्यापीठ के संस्थापक रहे तथा राजस्थान सरकार में वित्त मंत्री भी रहेl उन्हीं के समय में राजस्थान में पूर्ण नशाबंदी की गई जिस की वजह उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। श्रद्धांजलि देने वालों में दाऊदयाल सिंघल, कैलाश गोयल, पौत्र संजीव गुप्ता व सुधीर गुप्ता, समन्वय गुप्ता, सुभाष जिंदल, नरेन्द्र गोयल, भगवान दास बंसल, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, मोहित गोयल, शत्रुघन प्रेम सिंह आदि शामिल थे। कई संगठनों ने भी अपनी श्रद्धांजलि भेजी। अन्त में आदित्येंद्र फ़ाउंडेशन की ओर से पौत्र संजीव गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
