विवाह मुहूर्त-2022
आने वाले नए साल 2022 में शादियों की भरमार है। नए साल में विवाह के इतने शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं कि जनवरी से लेकर दिसंबर तक खूब शहनाइयां बजेंगी। सिर्फ तीन महीने ऐसे हैं, जिसमें शादी का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
इन महीनों में कोई शादी नहीं
नए साल 2022 में तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा पूरे साल शादियों धूम है।
सबसे कम मार्च और सब ज्यादा मई में
विवाह के सबसे कम केवल दो मुहूर्त मार्च में और सबसे ज्यादा 15 मुहूर्त मई में निकल रहे हैं। इसी तरह जनवरी में चार, फरवरी में 11, अप्रेल में 11,जून में 12, जुलाई में 5, नवम्बर में 4 और दिसम्बर में विववाह के सात मुहूर्त निकल रहे हैं।
पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से शादियों का सीजन फीका चल रहा था, लेकिन अब कुछ राहत मिलते ही फिर से बैंड-बाजा और बारात का शोर सुनाई देने लगा है। पिछले साल 2021 की अपेक्षा वर्ष 2022 में शादियों के शुभ मुहूर्त की भरमार है। यहां देखें शादी के शुभ मुहूर्त (Shadi Shubh Muhurat 2022) की पूरी लिस्ट:
माहवार देखें कब-कब निकल रहे हैं मुहूर्त
जनवरी 2022 : 22, 23, 24 और 25 तारीख
फरवरी 2022: 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख
मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त 4 और 9 तारीख को निकल रहे हैं
अप्रैल 2022: 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख
मई 2022: अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख का शुभ मुहूर्त है
जून 2022: 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख
जुलाई 2022: 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख
नवंबर 2022: 25, 26, 28 और 29 तारीख
दिसंबर 2022: 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
