पंचायत चुनाव के कारण उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के 1894 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 18 अप्रेल को होने वाली थी। विशेष सचिव बेसिक शिक्षा, आरवी सिंह ने एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।