जयपुर
राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह एक बेकाबू सिटी मिनी बस नंबर 55 पलट गई जिससे एक युवक और एक युवती की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा जयपुर शहर के विश्वकर्मा इलाके में रो 13 नंबर पावर हाउस के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मिनी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे मृत युवती की पहचान विश्वकर्मा निवासी कविता शर्मा के रूप में हुई है। जबकि मृत युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार 55 नंबर की मिनी बस तेज रफ्तार में आ रही थी। तभी अचानक चौराहे पर सामने से दूसरी बस आने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में बस चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई और लोग इसे सुनकर मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने खिड़कियां तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन की सहायता से बस को साइड में हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 70वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: चौथे दिन भरतपुर के रोहित का जलवा, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में जीते दो स्वर्ण पदक
- ₹1.10 लाख स्टाइपेंड की उम्मीद, अब बेसिक पे तक भुगतान, डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टरों ने उठाया बड़ा सवाल
- भरतपुर: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चूरू के वीरेन्द्र पूनिया का डबल धमाका, दो स्पर्धाओं में जीता गोल्ड
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
