12 साल से पति का इंतजार, फिर भी नहीं टूटा सुहाग का विश्वास, अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने रखा करवाचौथ व्रत

भरतपुर के अपना घर आश्रम में 212 से अधिक महिला प्रभुजियों ने करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। 12 साल से आश्रम में रह रहीं मंजू और प्रिया की उम्मीद ने भावुक किया।