FIR से नाम गायब करने की ‘कीमत’ तय | ASI 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भरतपुर के रुपबास थाने में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रवीण शर्मा को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एफआईआर से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

गार्ड रूम में खून से लथपथ मिला शव | जयपुर में सिक्योरिटी गार्ड का पत्थर से सिर कुचलकर कत्ल

जयपुर के गलता गेट इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले 5 महीने से पार्किंग में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

10वीं के रिजल्ट का दिन कन्फर्म | राजस्थान बोर्ड ने बता दी फाइनल डेट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस बार रिकॉर्ड समय में 10वीं, 8वीं और 5वीं का परिणाम 24 मार्च को जारी करेगा। 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च को घोषित होगा।

जयपुर में मेट्रो का दायरा होगा और बड़ा | आमेर, जगतपुरा और हीरापुरा को जोड़ने की तैयारी, सीएम ने मांगा मास्टर प्लान

जयपुर में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार प्रस्तावित। आमेर, बगराना, जगतपुरा और आईएसबीटी हीरापुरा तक नई लाइन की तैयारी, फेज-2 में 43 किमी लंबा कॉरिडोर और 36 स्टेशन प्रस्तावित।

देर रात राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल | 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर कई जिलों के एसपी तक नई नियुक्तियां की गईं।

पोर्टेबल मशीन, 80 हजार की डील और ‘बेटी’ का राज | डिकॉय ऑपरेशन में खुला भ्रूण लिंग जांच का गुप्त धंधा

जयपुर में पीसीपीएनडीटी डिकॉय ऑपरेशन के दौरान पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन से भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। एक डॉक्टर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

अचानक क्यों निलंबित कर दिए गए एडीजे? | छह मामलों की जांच के बीच हाईकोर्ट की सख्त कार्रवाई

राजस्थान हाईकोर्ट ने भीनमाल के एडीजे राजेंद्र साहू को छह मामलों की प्रारंभिक जांच के बीच तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जांच प्रभावित न हो इसलिए उठाया गया कड़ा कदम।

घूस लेते पकड़ा गया तहसीलदार | एसीबी का ट्रैप, दलाल के जरिए ली जा रही थी डेढ़ लाख की पहली किस्त

एसीबी राजस्थान ने अलवर के गोविंदगढ़ में तहसीलदार बसंत कुमार परसोया और उसके दलाल को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जमीन नामांतरण के बदले 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

बीमार कर्मचारी को दूर भेजना अमानवीय | हाईकोर्ट ने बैंक कर्मचारी का तबादला आदेश किया रद्द

राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीर बीमारी से पीड़ित SBI कर्मचारी का जयपुर से हैदराबाद तबादला रद्द करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मेडिकल स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

रिश्वत की रकम ने खोला राज | 15 हजार लेते पकड़ा गया AEN, जेब से निकले 5.23 लाख, दूसरा अफसर फरार

राजसमंद एसीबी ने ब्यावर में रायपुर पंचायत समिति के एईएन प्रदीप कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में 5.23 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए।