संविधान के अधिकारों के साथ बाल विवाह के खतरे भी समझाए, भरतपुर में स्कूली बच्चों ने लिया बड़ा संकल्प

भरतपुर के नेताजी सुभाष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चाइल्ड हेल्पलाइन ने संविधान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों को मौलिक अधिकारों और बाल विवाह रोकथाम की जानकारी देकर शपथ दिलाई गई।