राजस्थान को जानने-समझने की पहल | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं से गूंजा ‘विकसित राजस्थान’ का स्वर

भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत निबंध, भाषण, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्राओं ने ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर उत्साह से भाग लिया।

MSJ College: निबंध-भाषण-चित्रकारी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर, 17 मार्च को क्विज मुकाबला

भरतपुर के एमएसजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। 17 मार्च को क्विज प्रतियोगिता भी होगी।

‘नारी लीड स्वच्छता’ की रंगीन झलक | उच्चैन कन्या कॉलेज में रंगोली-निबंध प्रतियोगिताओं से महिला दिवस सप्ताह की गूंज

राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत ‘नारी लीड स्वच्छता’ थीम पर रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें 49 छात्राओं ने भाग लिया।

‘विकास’ के नाम पर व्यापारियों में उबाल | तोड़फोड़ और UDT टैक्स के खिलाफ भरतपुर में बड़ा आंदोलन तय करने को महाबैठक

भरतपुर में अतिक्रमण कार्रवाई और UDT टैक्स के खिलाफ व्यापारियों में नाराजगी बढ़ी। जिला व्यापार महासंघ ने 13 मार्च को कृष्णा पैलेस में महाबैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाने का ऐलान किया।

उच्चैन के कन्या कॉलेज में आत्मरक्षा की गूंज | 60 छात्राओं को प्रमाण-पत्र, भामाशाह रिखव चंद मित्तल ने की मदद और घोषणाएं

भरतपुर जिले में उच्चैन के राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के बाद सम्मान समारोह हुआ। 60 छात्राओं को प्रमाण-पत्र मिले और भामाशाह रिखव चंद मित्तल ने आर्थिक सहायता व कॉलेज के लिए घोषणाएं कीं।

भरतपुर को उद्योगों का हक कब? | बजट में औद्योगिक सेक्टर का जिक्र नहीं, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा

भरतपुर में औद्योगिक सेक्टर और बंद पड़े उद्योगों की बहाली को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। प्रवक्ता किशोर शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नए उद्योगों का ब्लू-प्रिंट तैयार करने की मांग की।

फूलों की होली, नृत्य-संगीत और महिला सम्मान से महका माहेश्वरी समाज का मिलन | अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भरतपुर में सजे रंग, संस्कार और सौहार्द के रंग

भरतपुर के माहेश्वरी कुंज में माहेश्वरी समाज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करते हुए भव्य होली मिलन समारोह मनाया। फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक नृत्य ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

भुसावर में महिला दिवस पर जीवनदान का जज़्बा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर | 40 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं-व्यापारियों ने दिखाई भागीदारी

भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला दिवस पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आरबीएम भरतपुर की टीम ने जांच के बाद सुरक्षित रक्त संग्रह किया।

भरतपुर के व्यापारिक गलियारों में नई टीम की एंट्री, सातवीं बार जिलाध्यक्ष बने संजीव गुप्ता ने 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया ऐलान | युवाओं को दी प्राथमिकता

भरतपुर जिला व्यापार महासंघ संस्था के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने सातवीं बार पद संभालते हुए 31 सदस्यीय नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में कई युवा और नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

लटूरियां धाम में 113 वर्षीय तपस्वी बाबा रामशरण दास की पुण्यतिथि पर संत समागम, विशाल भंडारा

भरतपुर के लटूरियां हनुमान मंदिर में तपस्वी बाबा रामशरण दास महाराज की 29वीं पुण्यतिथि पर संत समागम, रामकथा और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। देशभर से आए संतों ने सनातन धर्म और विश्व शांति का संदेश दिया।