जयपुर
केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद भी राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा आम जनता को राहत देने से इंकार करने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार पर बड़ा हमला किया है और कहा है कि यह गहलोत सरकार की हठधर्मिता है।
वसुंधरा राजे ने सोमवार को एक बयान में कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट राजस्थान की कांग्रेस सरकार वसूल रही है। राजे ने कहा कि साल 2018 में हमारी भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर 4 प्रतिशन वैट कम किया था और इससे पड़ने वाले करीब 2 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय भार उस वक्त हमारी सरकार ने वहन किया था।
राजे ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर पांच और दस रुपए एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद अधिकतर राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता यहां साफ दिखाई दे रही है। गहलोत सरकार ने वैट की दर कम न करते हुए जनता को राहत देने से इनकार कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
