विश्व हिंदू परिषद की बैठक में संस्कार शालाओं की संख्या बढ़ाकर 39 करने पर हुई चर्चा

भरतपुर 

विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग की बैठक स्थनीय संघ कार्यालय पर विहिप के विभाग सेवा प्रमुख महताव सिंह चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भरतपुर शहर में संस्कार शालाओं को संख्या बढ़ाकर 39 करने पर चर्चा हुई।

भरतपुर राजघराने में ‘राजा-रानी’ की लड़ाई, दिव्या बोलीं- मैंने मुंह खोला तो… देखें ये वीडियो | विश्वेन्द्र सिंह ने लगाया था आरोप; पत्नी मारती है, भरपेट खाना भी नहीं देती…

संगठन के प्रान्त सेवा प्रमुख नरेश खंडेलवाल ने बताया कि बैठक को सम्बोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय सह मंत्री एवं अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख आनन्द हरवोला ने कहा कि विहिप के सेवा कार्य करने का उद्देश्य धर्मांतरण रोकना, सामाजिक समरसता, समाज को संस्कारवान बनाने, आर्थिक दृष्टि से परिवर्तन कर संगठन खड़ा कर कार्यकर्ता निर्माण करना है। हरवोला ने भरतपुर शहर के सेवा कार्यों की समीक्षा की तथा वर्तमान में शहर की पिछडी बस्तीयों में चलने वाली 14 संस्कार शालाओं को संख्या बढ़ाकर 39 करने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि भरतपुर शहर में 39 पिछ्ड़ी बस्तियां हैं।

RBSC ने जारी किए 12वीं के नतीजे, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

इस अवसर पर विहिप नेता ने आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में चलाये जाने वाले प्रकल्प सम्बल रूग्ण-सहायक उपकरण वितरण केन्द्र तथा हिन्दू गौरव महाराजा सूरजमल कौशल विकास केन्द्र का भी निरीक्षण किया। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री सिद्धार्थ फौजदार द्वारा सेवा कार्य को गति प्रदान करने के लिये सागर चतुर्वेदी को शहर सह प्रमुख, राजेन्द्र कुमार जैन को रणजीत नगर प्रखण्ड एवं पुरषोत्तम शर्मा को कृष्णा नगर प्रखंड का सेवा प्रमुख मनोनीत किया।

बैठक में विहिप के जिला मंत्री श्याम सुन्दर गुप्ता, जिला सेवा प्रमुख राजेश गुप्ता, संस्कार शाला की संयोजिका कुसुम रावत, पालक, शीला खंडेलवाल, आचार्या अंजली, भावना, संजू, बंटी, गीता एवं पुंष्पा देवी द्वारा विचार व्यक्त किये। संचालन शहर सेवा प्रमुख लक्ष्मण प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBSC ने जारी किए 12वीं के नतीजे, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

Good News: मानसून ने दी 72 घंटे पहले दस्तक, अंडमान सागर के तट पर पहुंचा | जानें आपके प्रदेश में कब तक आएगा

भरतपुर राजघराने में ‘राजा-रानी’ की लड़ाई, दिव्या बोलीं- मैंने मुंह खोला तो… देखें ये वीडियो | विश्वेन्द्र सिंह ने लगाया था आरोप; पत्नी मारती है, भरपेट खाना भी नहीं देती…

आगरा के जूता कारोबारी के IT की रेड, 60 करोड़ कैश बरामद | बेड-गद्दों में छिपाए थे नोट

जिस पिता का बनवा लिया था मृत्यु प्रमाण पत्र, वह 30 साल बाद अपनाघर में मिला | पिता-पुत्रों का भावुक मिलन | पत्नी वियोग में खो बैठे थे मानसिक संतुलन

SEBI ने बदल दिया ये खास नियम, म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को मिली बड़ी राहत

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें