काव्य संध्या में कवियों ने छोड़ी हास्य की फुहारें | राष्ट्रीय कवि संगम और लोहागढ काव्य संगम का आयोजन

भरतपुर 

राष्ट्रीय कवि संगम भरतपुर एवं लोहागढ़ काव्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में काव्य संध्या का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश वशिष्ठ के सानिध्य में तथा एडीएम शहर स्वेता यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहागढ़ काव्य संगम के जिलाध्यक्ष अनुराग गर्ग ने की। संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र सार्थक डीग जिलाध्यक्ष नानक चंद शर्मा एवं डॉक्टर मंजू सिंह विशिष्ट थे। अतिथियों ने विघ्नहर्ता गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया तत्पश्चात  वरिष्ठ कवि हरिओम हरि ने माँ वाणी की वंदना कर काव्य संध्या का शुभारम्भ किया।

कैथवाड़ा से पधारे नानक चंद शर्मा ने ठेठ देशी अंदाज में हास्य की फुहारों से श्रोताओं को सरोबार कर दिया। अलवर से आए देश के प्रख्यात व्यंग्यकार सुरेंद्र सार्थक ने भारतीय नरक नामक कविता के माध्यम से देश में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्था पर तीखे प्रहार किए तो दाना माँझी रचना सुनाकर श्रोताओं की करुणा को तरल अवस्था तक पहुँचाया। संस्था सचिव एवं लोहागढ विकास परिषद के जिला समन्वयक योगेश शर्मा ने ब्रजभाषा छंदों के माध्यम से राधाकृष्ण का शाश्वत प्रेम दर्शाया।

कवयित्री अमिता शर्मा ने नारी विषयक कविताओं से सभी की आँखें नम की। कृष्ण कुमार किस्सू ने होली गीत से सभी को गुदगुदाया। संचालन कर रहे राष्ट्रीय कवि संगम भरतपुर के अध्यक्ष नरेंद्र निर्मल ने मुक्तकों से माँ की महिमा तथा स्त्री-पुरुष की एकरूपता का बखान किया। अलवर से पधारे राष्ट्रीय कवि संगम के प्रान्तीय अध्यक्ष योगेश वशिष्ठ ने राष्ट्रीय कवि संगम के ध्येय वाक्य राष्ट्रीय जागरण धर्म हमारा के अनुरूप अपनी ओजस्वी वाणी में राष्ट्रप्रेम में पगी कविताओं से सभी को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

अनुराग गर्ग भरतपुर के मुख्य संरक्षक और हरीओम हरि संभाग महामंत्री नियुक्त
कार्यक्रम के दौरान अनुराग गर्ग को राष्ट्रीय कवि संगम भरतपुर का मुख्य संरक्षक तथा हरीओम हरि को संभाग महामंत्री का नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। कार्यक्रम में पूर्व संस्कृत शिक्षा संभाग अधिकारी कवि हरीओम गौतम दिवाकर, डॉक्टर रामदास आदि ने भी काव्य पाठ किया। 

आरडी गर्ल्स के पूर्व प्राचार्य अशोक बंसल, डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, रिटायर्ड इंजीनियर हेमराज गोयल, विनय गर्ग, नितिन गर्ग, पार्षद दीपक मुद्गल, पार्षद शैलेश पाराशर, कैट अध्यक्ष संतोष खंडेलवाल, सुनील मित्तल, शंकरलाल गुप्ता, पूर्व प्राचार्य सुरेश शर्मा, दिनेश पाराशर, उषा सिंह, संजू तिवारी आदि के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। संस्था कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लोकसभा चुनाव-2024: BJP ने जारी की 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, करनाल से खट्टर को टिकट, नागपुर से नितिन गडकरी लड़ेंगे चुनाव | देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव-2024: कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट घोषित, कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटों को भी मिले टिकट, सूची में राजस्थान-MP सहित छह राज्यों के 43 उम्मीदवारों के नाम | यहां देखें पूरी लिस्ट

Identify Fake Medicines: धड़ल्ले से बिक रही हैं नकली दवाएं, खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान 

Lok Sabha Elections-2024 Campaign: इस बार चुनाव में जमकर उड़ेंगे उड़न खटोले, किराया जानकर रह जाएंगे दंग | चालीस फीसदी तक बढ़ सकती है डिमांड

नकली दवाओं का गोरखधंधा; चाक पाउडर की मदद से बनाई जातीं थीं गोलियां, ₹44 लाख की टैबलेट जब्त | बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम पर हो रही थी दवाओं की कालाबाजारी | ये भी हुए चौंकाने वाले खुलासे

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें