बांसवाड़ा
जयपुर में ट्रेनिंग से लौट रहे एक SHO की कार रविवार को सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में उतरकर पलट गई। इससे SHO की मौत हो गई। दुर्घटना में थानाधिकारी की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतक SHO का नाम रमेशचंद बैरवा है और वे बांसवाड़ा के सदर थाने में तैनात थे। वे टोंक के रहने वाले थे। हादसा बांसवाड़ा में कोटा से चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर हुआ। वे कोटा की तरफ से चित्तौड़गढ़ आ रहे थे। पारसोली थाना क्षेत्र में खेरपुरा गांव के पास पुलिया पर कार असंतुलित होकर नीचे उतर गई और पलटी खा गईऔर वापस सीधी भी हो गई। कार में सीआई अकेले ही थे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रैफर कर दिया गया।
बनवाड़ा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनका निधन हो गया। उनके हाथ-पैर फ्रेक्चर होने के साथ सिर में अंदरूनी चोट आई। इसके चलते वे बेसुध हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जुटे। इस बीच सूचना पर पारसोली थाने की टीम पहुंची और सीआई को निकालकर करीबी अस्पताल ले जाया गया।
राठौड़ ने बताया कि जयपुर के RPA (राजस्थान पुलिस अकादमी) में आदर्श थानों की ट्रेनिंग थी। सदर थानाधिकारी रमेशचंद्र ने भी उसी ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। शुक्रवार शाम को खत्म हुई। इसके बाद एक दिन वे जयपुर रुके और रविवार को ड्यूटी पर लौट रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
