दौसा
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के गुर्जर सीमला गांव के पास एनएच 21 हाइवे पर 23 जुलाई शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे ट्रक और ट्रेलर के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत हो गई।
मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि जयपुर से भरतपुर की तरफ जा रहे एक दस चक्का ट्रक में अचानक खराबी आने पर उसके ड्राइवर व खलासी वाहन को चेक कर रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे पत्थर के चूरे से भरे हुए ट्रोले ने ट्रक को टक्कर मार दी। इससे ट्रोले एवं ट्रक के ड्राइवर-खलासी सहित चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रोले की केबिन के परखचे उड ग़ए।
मृतकों की पहचान चालक भरतकुमार व खलासी धर्मेंद्र तथा ट्रक चालक देवीसिंह व खलासी मोहन सिहं के रूप में हुई है। हादसे की वजह से हाइवे पर एक तरफ का यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने तीन क्रेनों की मदद से वाहनों में फंसे शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
हादसे में दो मृतक किरावली, आगरा व दो लोग बयाना, भरतपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों शवों को पहचान के लिए सिकराय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
