युवा महोत्सव में RD Girls College की छात्राओं का जलवा | संभाग स्तरीय मंच पर नृत्य में पदक जीतकर भरतपुर का नाम किया रोशन

संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर की छात्राओं ने नृत्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

भरतपुर 

राजस्थान युवा बोर्ड एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार के तत्त्वावधान में 31 दिसंबर 2025 को आयोजित संभाग स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर की छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कॉलेज के लिए गर्व और उत्साह का क्षण बन गया।

चौमूं में बुलडोजर की दहाड़ | पत्थरबाजी के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन, अवैध मीट दुकानों पर चला हथौड़ा

एकल में सिल्वर, समूह में ब्रॉन्ज

युवा महोत्सव की एकल नृत्य प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा इतिष्का गर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में इतिष्का गर्ग, तानिया सिंह, हर्षिता, सानिया, जानवी, करिश्मा और डॉली की टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।

सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने विजेता छात्राओं का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं के आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सकारात्मक वातावरण का परिणाम है, जो संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

शैक्षणिक संतुलन का उदाहरण

अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में संतुलन बनाकर भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।
वहीं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. साधना शर्मा ने कहा कि यह सफलता महाविद्यालय की सांस्कृतिक चेतना को और सशक्त बनाती है तथा अन्य छात्राओं को मंच पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

सभी का रहा सक्रिय सहयोग

कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. दीप्ति अग्रवाल, दीवान सिंह, सुश्री अंशुलता बंसल, सुश्री प्रीती मौर्या, सुश्री प्रिया शर्मा ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. अलका गोयल, डॉ. लालाशंकर गयावाल, डॉ. कविता आचार्य, श्री मानसिंह मीणा, श्री जगदीश, डॉ. भरत भूषण, श्रीमती संतोष, डॉ. पूजा, सुश्री निधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चौमूं में बुलडोजर की दहाड़ | पत्थरबाजी के बाद प्रशासन का सख्त एक्शन, अवैध मीट दुकानों पर चला हथौड़ा

ओला-उबर की मनमानी पर ब्रेक | ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ड्राइवर मालिक, यात्री बेफिक्र

फोन पर ‘डिजिटल अरेस्ट’, बैंक में 1.20 करोड़ की डिमांड | पीएनबी के अफसर जागे, साइबर ठगों की रात खराब और ऐसे बच गई बुजुर्ग महिला की जीवनभर की कमाई

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।