कोटा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबन्ध विभाग एवं सुवि आई हाॅस्पीटल के बीच एमओयू

कोटा 

कोटा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबन्ध विभाग एवं सुवि आई हाॅस्पीटल के मध्य एक एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर हुए। उक्त एम.ओ.यू पर कोटा विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार श्रीमती भावना शर्मा तथा सुवि आई हाॅस्पीटल की ओर से हाॅस्पीटल के डायरेक्टर डाॅ. सुरेश पाण्डेय जी ने हस्ताक्षर किए।

वाणिज्य एवं प्रबन्ध विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. मीनू माहेश्वरी ने बताया कि विभाग में सत्र 2019 से एम.बी.ए इन हाॅस्पीटल एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स चलाया जाता है। जिसमें कि एम.बी.ए के विद्यार्थियों को किसी हाॅस्पीटल में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग करनी होती है, इस बात को देखते हुए यह एम.ओ.यू किया गया है, अब विद्यार्थी इस हाॅस्पीटल में अपनी प्रैक्टीकल ट्रेनिंग पूरी कर सकेंगे। विभाग में इस तरह का यह पहला एम.ओ.यू हुआ है, ट्रेनिंग के साथ ही हाॅस्पीटल के सीनियर डाॅक्टर भी विभाग में आकर विद्यार्थियों को समय पर प्रैक्टिकल गायडेन्स दे सकेगें। यह एम.ओ.यू माननीय कुलगुरू की उपस्थिति में हुआ। 

विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. सारस्वत जी ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि एम.ओ.यू विभाग के लिए एक अचीवमेन्ट है, इससे विद्यार्थियो को अपने एम.बी.ए की प्रैक्टिकल नोलेज ज्यादा बेहतर रूप् से मिल सकेगी। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती भावना शर्मा ने भी इस अवसर पर विभाग को बधाई दी। विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस एम.बी.ए प्रोग्राम की विद्यार्थियों में भारी मांग है, इस प्रोग्राम मे पूरी सीटों पर एडमिशन होते है। विभाग में इसके अलावा आज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एम.काॅम एकाउिन्टग एंड फायनेन्स, एम.बी.ए, एम.बी.ए इन्टरनेशनल बिजनेस, पी.जी डिप्लोमा इन इनकम टेक्स, पी.जी डिप्लोमा इन जी.एस.टी भी सफलतापूर्वक चल रहे है। इस अवसर पर विभाग की डाॅ. प्रज्ञा धीर, डाॅ. अनीता सुखवाल, डाॅ. आशीष आसोपा उपस्थित रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

चिकन नहीं दिया तो कर दी हत्या | उदयपुर में दुकान मालिक को कमरे में बंद कर पीटा, लाठियों से सिर कुचला

भ्रष्ट पुलिसवालों पर सरकार का बड़ा एक्शन | 9 इंस्पेक्टर की एक झटके में छुट्टी, IAS-RAS समेत 37 कर्मचारियों पर भी एक्शन

बौखलाए ट्रंप ने भारत पर फेंका टैरिफ बम | रूस से तेल खरीद पर 50% टैरिफ ठोंका और धमकाया ‘अगर जवाब दिया तो और बढ़ा देंगे…’ | भारत ने कहा – स्वाभिमान पर सौदा नहीं होगा

किसानों की सब्सिडी में डकैती डाल रहा था बैंक मैनेजर | लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा, हर महीने तय थी ‘रिश्वत की EMI’

35 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, दिल-डायबिटीज-इंफेक्शन के मरीजों को बड़ी राहत | देखें लिस्ट

बैंकों में हर शनिवार को छुट्टी? | सरकार ने संसद में खोले 5 डे वर्किंग प्लान के पत्ते, जानिए क्या

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें