अलवर
रोडवेज के एक घूसखोर डिपो मैनेजर ने मंगलवार को ACB की टीम को दौड़ा दिया। दरअसल रोडवेज के इस डिपो मैनेजर को ACB की टीम के आने की भनक लग गई थी तो वह घूस की रकम को वहीं फेंक कर दीवार फांद कर भाग गया था। जिसे टीम ने पीछा कर दबोच लिया।
मामला अलवर जिले के तिजारा रोडवेज डिपो का है। गिरफ्तार किए गए डिपो मैनेजर का नाम दीपचंद सांखला है। उसके खिलाफ रोडवेज के ड्राइवर लक्ष्मण सिंह की शिकायत थी कि डिपो दीपचंद सांखला रोडवेज ड्र्राइवर से लम्बे रूट पर ड्यूटी लगाए रखने के प्रतिमाह 1 हजार रुपए रिश्वत लेता था। उसने उससे मेडिकल अवकाश को मंजूर करने के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
इसके लिए ड्राइवर को परेशान किया जाने लगा था। इसके बाद रिश्वत देना तय हुआ। पहले 1 हजार रुपए दिए गए। अब 5 हजार रुपए दिए तो डिपो मैनेजर को ऑफिस से गिरफ़्तार कर लिया। डिपो मैनेजर पहले तो एसीबी को देख भागा। दीवार कूद गया। पैसे भी फेंक गया। लेकिन टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। आपको बता दें कि इसी डिपो के चीफ मैनेजर को पिछले साल 1 नवम्बर को 11 हजार रुपए की रिश्वते लेते गिरफ्तार किया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
