नागौर
आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गत 22 अप्रेल को बाड़मेर पुलिस द्वारा कमलेश प्रजापत नामक युवक के किए गए एनकांउटर प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा कि कुम्हार समाज के साथ सर्व समाज द्वारा किए गए आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। क्योंकि मामले के वीडियो फुटेज देखने के बाद यह प्रतीत हो रहा है कि मामला पूर्ण रूप से फर्जी है।
राज्य सरकार के मंत्री पर लगाए आरोप
सांसद बेनीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि राजस्थान सरकार के एक मंत्री और उसके परिजनों का नाम एनकांउटर करवाने में सामने आ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की कोई एजेंसी ऐसे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती और सीबीआई प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन है, ऐसे में सीबीआई जांच की स्वीकृति को लेकर कुम्हार समाज के साथ सर्व समाज को प्रधानमंत्री से अपेक्षाएं हैं।
सांसद ने पत्र लिखने के बाद कहा कि जरूरत पड़ी तो आगामी लोक सभा सत्र में भी इस मामले को उठाया जाएगा। कुम्हार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशोर दुल्हेपुरा के साथ मिले प्रतिनिधि मंडल ने 4 जुलाई को बेनीवाल से इस मामले को लेकर मुलाकात की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
