नई हवा ब्यूरो
इससे पहले यूपी, एमपी, बिहार, झांरखंड, छत्तीसगढ़ भी फ्री वैक्सीनेशन की कर चुके हैं घोषणा
कोरोना टीका को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राजस्थान में 18 साल से ज्यादा आयुवर्ग के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट करके इसकी घोषणा की है। प्रदेश के 18 साल से ऊपर के 2.90 करोड़ लोगों को फ्री वैक्सीनेशन होगा। सीएम गहलोत ने इस पर 3000 करोड़ रुपए खर्च आने का दावा किया है।
आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने इसका खर्च केंद्र से उठाने की मांग की थी और इसी वजह से 1 मई से प्रस्तावित वैक्सीनेशन अटका हुआ था। इसके अलावा यूपी, एमपी, बिहार, झांरखंड भी फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा कर चुके हैं। राजस्थान से पहले कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा कर चुका है।
हमारा बजट डिस्टर्ब नहीं होता: गहलोत
गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है- यह बेहतर होता कि राज्य सरकारों की मांग के अनुसार भारत सरकार 60 वर्ष एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की तरह ही 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के युवाओं के वैक्सीनेशन का खर्च भी उठा लेती तो राज्यों का बजट डिस्टर्ब नहीं होता।
एक मई से शायद ही हो पाए वैक्सीनेशन
राजस्थान सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के फ्री वैक्सीनेशन की घोषणा भले ही कर दी हो लेकिन 1 मई से वैक्सीनेशन शायद ही हो पाए। क्योंकि राजस्थान सरकार ने 15 मई तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर 18 वालों के वैक्सीनेशन पर अभी नई तारीख बताने में असमर्थता जाहिर की है। राजस्थान सरकार के अफसरों ने सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन खरीदने के लिए संपर्क किया लेकिन वहां स्टॉक उपलब्ध नहीं है। सीरम इंस्टीट्यूट इस समय केन्द्र सरकार के साथ हुए कमिटमेंट को भी 15 मई तक पूरा नहीं कर पा रहा।
ये भी पढ़ें
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
