जयपुर
राजस्थान में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड्स की किल्लत होने लगी है। इसके लिए जिलेवार कमेटी बनाई गई है। राज्यभर में मरीजों का इलाज कर रहे सरकारी और निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध बेड के संबंध में ऑनलाइन पोर्टल covidinfo.rajasthan.gov.in पर बेड्स की लाइव स्थिति देख सकते हैं।
इस लाइव पोर्टल के माध्यम से सभी अस्पतालों में सामान्य बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू में वेंटिलेटर और वेंटिलेटर के बिना उपलब्ध बेड की स्थिति आसानी से मिल सकती है। इस पोर्टल पर प्रत्येक हॉस्पिटल के जिला स्तर पर इंचार्ज और संबंधित जिले के इंचार्ज और कंट्रोल रूम के नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
स्वास्थ्य भवन में हेल्प डेस्क शुरू
राजस्थान में कोविड पेशेंट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जयपुर के स्वास्थ्य भवन में चिकित्सा मंत्री हेल्प डेस्क (कोविड-19) कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई। प्रदेश का कोई भी व्यक्ति 0141-2225624 या 2225000 पर फोन कर सकता है। हेल्प डेस्क का संचालन राउंड द क्लॉक तीन पारियों में होगा। यहां शिकायत का रजिस्ट्रेशन कर उसे जल्द दूर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
