भरतपुर
भरतपुर जिले में ग्रामीणों और गोतस्करों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान अपने को घिरता हुआ देख गौतस्कर ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गौतस्करों के कब्जे से करीब 30 गायों को मुक्त करवाया है।
ग्रामीणों और गोतस्करों के बीच झड़प कामां थाना इलाके के गांव बोरखेड़ा और उमास्का के बीच हुई। झड़प के दौरान ग्रामीणों ने एक गौतस्कर को पकड़ भी लिया, लेकिन गौतस्कर ग्रामीणों पर फायरिंग कर भागने में कामयाब रहे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ गौतस्कर कामां थाना इलाके के गांव बोरखेड़ा और उमास्का के बीच में पहाड़ के रास्ते कुछ गोवंश को ले जा रहे थे। जब इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों ने गौतस्करों को रोकने की कोशिश की। इस पर गौतस्करों ने पहाड़ के नीचे आवाज देकर अपने बाकी के साथियों को पहाड़ पर बुला लिया।
ग्रामीणों के साथ मारपीट
सारे गौतस्कर मिलकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगे। लेकिन बाद में शोर की आवाज सुन कुछ और ग्रामीण पहाड़ पर पहुंच गए जिन्हें देख गौतस्कर गायों को छोड़ ग्रामीणों पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया की गौतस्कर पहाड़ी से गायों को ले जाते हैं और मूंगस्का के जंगलों में वाहनों में भरा कर हरियाणा के कट्टी घर ले जाते हैं।
एसपी देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि ग्रामीणों और गौतस्करों के बीच झड़प की सूचना मिली थी जिसके बाद कामां थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया लेकिन मौके पर कोई भी गौतस्कर नहीं मिला। पुलिस ने सभी गोवंश को गौशाला भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस गौतस्करों की तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- DA Hike: केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा, पेंशनर्स को भी लाभ
- संदिग्ध मौत पर उठा सियासी-सामाजिक तूफान | विनीत प्रकरण की जांच बदली, अब डीएसपी करेंगे पड़ताल
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
