भरतपुर
भरतपुर के मोरी चार बाग में एक शराबी के उत्पात से लोग बुरी तरह सहम गए। इस शराबी युवक ने पहले तो बुधवार देर रात जमकर उत्पात मचाया और कहा कि मोहल्ले को श्मशान बना देगा। फिर धमका कर चला गया। इसके बाद आधी रात के बाद करीब दो बजे दुबारा आया और एक घर में आग लगा दी। घर धू-धू कर जल उठा और इससे अंदर सो रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई। घर के अंदर बच्चों समेत 8 लोग अंदर सो रहे थे।
इस शराबी युवक का नाम पिंटू बताया गया और खुद पाई बाग में रहता है जबकि भरतपुर के मोरी चार बाग में ससुराल है। उसकी व ससुराल वालों के बीच अनबन चल रही है। पीड़ित अजीज कुरैशी अनुसार यह युवक पत्नी, सास और साले को गालियां देने लगा और फिर जमकर उत्पात मचाया। मोहल्ले के निवासी लाखन नाम के व्यक्ति ने उसे टोका और वहां से डांटकर भगा दिया। इस पर पिंटू धमकी देकर गया कि वह मोहल्ले को श्मशान बना देगा। रात करीब दो-ढाई बजे वह मोहल्ले में पहुंचा और अजीज कुरैशी के घर पर आग लगा दी।
अजीज की मां रात में पानी पीने उठी तो बाहर वाले कमरे में आग देख चिल्लाई। इस पर घर में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया गया।
जिसमें कमरे में आग लगी, उसमें रखे थे सिलेंडर
जिस कमरे में पिंटू ने आग लगाई, उसमें 2 सिलेंडर भी रखे हुए थे। अगर सिलेंडर आग पकड़ लेते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पिंटू के खिलाफ मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
